- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- 18 बैंक खाते कमीशन पर देता था युवक, 1.5 करोड़ से अधिक ट्रांजैक्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
18 बैंक खाते कमीशन पर देता था युवक, 1.5 करोड़ से अधिक ट्रांजैक्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kawardha, cg
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मोहन जायसवाल नामक युवक ने खुद और अपने माता-पिता के नाम पर कुल 18 बैंक खाते खोलकर उन्हें ठगों को कमीशन पर किराए पर दे दिया था। इन खातों का इस्तेमाल ठग गिरोह ऑनलाइन धोखाधड़ी के लिए कर रहा था। अब तक इन खातों के जरिए 1.5 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन हो चुका है। पुलिस ने मोहन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, मोहन जायसवाल सोशल मीडिया के जरिए ठगों के संपर्क में था। वह धोखाधड़ी से प्राप्त राशि में से 10% कमीशन काटकर बाकी रकम अन्य खातों में ट्रांसफर करता था। उसकी पहचान सुराजपुरा के पोड़ी चौकी निवासी के रूप में हुई है। मोहन के खिलाफ भारत के आठ राज्यों में विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने मोहन के कब्जे से कई बैंक पासबुक, चेकबुक और संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र छवैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस गिरफ्तारी से साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अजनबी को अपना बैंक खाता या दस्तावेज न दें और साइबर अपराधों से सतर्क रहें।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए