छत्तीसगढ़: बीजापुर में मुठभेड़ में 22 नक्सली ढेर, एक जवान ने भी गंवाई जान

Bijapur, cg

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 18 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। वहीं, अभियान में एक डीआरजी जवान की भी जान चली गई है।

भारत के विभिन्न राज्यों में नक्सलियों के सफाए के लिए सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 18 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। हालांकि, दुख की खबर ये भी है कि इस ऑपरेशन में जिला रिजर्व गार्ड के एक जवान ने भी जान गंवा दी है।

कहां हुई मुठभेड़?

इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। पुलिस के मुताबिक, बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

दो नक्सलियों को ढेर किया गया

पुलिस के मुताबिक, बीजापुर में मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर थी। सुबह सात बजे से  नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच इलाके में काफी देर तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। इसके बाद 18 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। 

भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

अधिकारियों ने जानकारी दी है कि नक्सलियों से मुठभेड़ में बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान ने अपनी जान गंवाई है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ दो नक्सलियों का शव बरामद किया है।अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में मुठभेड़ और तलाश अभियान जारी है।

नारायणपुर में नक्सलियों ने किया विस्फोट

दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में भी नक्सल वारदात की खबर सामने आई है। यहां नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया है जिसमें एक अधिकारी समेत दो सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बचे हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया। ये विस्फोट तड़के तीन बजे किया गया है। अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों के शीर्ष कैडर की उपस्थिति की सूचना मिली थी जिसके बाद जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और एसटीएफ के संयुक्त टीम को अभियान पर भेजा गया था। नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट के कारण एक जवान और एक अधिकारी की आंखों में धूल और मिट्टी चली गई। इन दोनों को बेहतर इलाज के लिए अभियान क्षेत्र से बाहर निकाला गया है। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Mar 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़: बीजापुर में मुठभेड़ में 22 नक्सली ढेर, एक जवान ने भी गंवाई जान

Bijapur, cg

भारत के विभिन्न राज्यों में नक्सलियों के सफाए के लिए सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 18 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। हालांकि, दुख की खबर ये भी है कि इस ऑपरेशन में जिला रिजर्व गार्ड के एक जवान ने भी जान गंवा दी है।

कहां हुई मुठभेड़?

इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। पुलिस के मुताबिक, बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

दो नक्सलियों को ढेर किया गया

पुलिस के मुताबिक, बीजापुर में मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर थी। सुबह सात बजे से  नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच इलाके में काफी देर तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। इसके बाद 18 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। 

भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

अधिकारियों ने जानकारी दी है कि नक्सलियों से मुठभेड़ में बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान ने अपनी जान गंवाई है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ दो नक्सलियों का शव बरामद किया है।अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में मुठभेड़ और तलाश अभियान जारी है।

नारायणपुर में नक्सलियों ने किया विस्फोट

दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में भी नक्सल वारदात की खबर सामने आई है। यहां नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया है जिसमें एक अधिकारी समेत दो सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बचे हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया। ये विस्फोट तड़के तीन बजे किया गया है। अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों के शीर्ष कैडर की उपस्थिति की सूचना मिली थी जिसके बाद जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और एसटीएफ के संयुक्त टीम को अभियान पर भेजा गया था। नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट के कारण एक जवान और एक अधिकारी की आंखों में धूल और मिट्टी चली गई। इन दोनों को बेहतर इलाज के लिए अभियान क्षेत्र से बाहर निकाला गया है। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/18-naxalite-piles-lost-their-lives-in-an-encounter-in/article-14706

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.