- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर में कोठे की दीवार तोड़कर 37 बकरों की चोरी, CCTV से 2 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर में कोठे की दीवार तोड़कर 37 बकरों की चोरी, CCTV से 2 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर (छ.ग.)
चार बकरों को काटकर 4 हजार में बेचा, बाकी आरोपियों और जानवरों की तलाश जारी
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक किसान के कोठे में सेंधमारी कर 37 बकरी-बकरों की चोरी का मामला सामने आया है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंवार की है, जहां चोरों ने रात के अंधेरे में दीवार में बड़ा छेद कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, किसान मुकेश वर्मा (27) अपने प्लॉट पर बकरी पालन करता है और पशुओं को रखने के लिए कोठा बना रखा था। 15 मार्च की शाम वह रोज की तरह कोठे में ताला लगाकर अपने घर चला गया। देर रात पड़ोसी ने उसे फोन कर दीवार में सेंध लगने और बकरियों के गायब होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर पता चला कि 37 बकरी-बकरों की चोरी हो चुकी है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हालांकि शिकायत में 37 बकरी-बकरों की चोरी बताई गई, लेकिन प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने 17 की चोरी का केस दर्ज किया है।
कोठे में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पूरी वारदात कैद हो गई। वीडियो में एक युवक दीवार में किए गए छेद के जरिए अंदर घुसकर एक-एक कर बकरों को बाहर निकालते हुए दिखाई दिया। यह घटना 15 मार्च की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है।
फुटेज के आधार पर पुलिस ने सरकंडा क्षेत्र के चिल्हाटी स्थित धनुहारपारा निवासी हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल साहू (18) और नजीर खान उर्फ मजीद खान (20) को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद उन्होंने चार बकरों को काटकर करीब 4 हजार रुपए में बेच दिया था। पुलिस ने यह रकम भी बरामद कर ली है। बाकी बकरी-बकरों को उनके फरार साथियों के पास होने की जानकारी मिली है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
यह घटना “आज की ताज़ा खबरें” और “भारत समाचार अपडेट” के तहत एक महत्वपूर्ण पब्लिक इंटरेस्ट स्टोरी के रूप में सामने आई है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती पशु चोरी की घटनाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चोरी हुए बकरों को भी बरामद करने का प्रयास जारी है।
-------------------------
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए