- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत, 1 झुलसा; खेत और तालाब में हादसे
रायगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत, 1 झुलसा; खेत और तालाब में हादसे
Raigarh, CG
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से झुलस गया। ये घटनाएं छाल और घरघोड़ा थाना क्षेत्रों में हुईं।
पहली घटना छाल थाना क्षेत्र के मुनुंद की है। जानकारी के अनुसार, खातिर राम राठिया (26) दोपहर को खेत में काम कर रहा था। शाम के समय जब वह घर लौट रहा था, तभी अचानक गरज और बिजली के साथ बारिश शुरू हुई। इसी दौरान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
दूसरी घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हुई। संजय भारद्वाज (30) और अनिप उरांव (24) तालाब में मछली मारने गए थे। शाम करीब 5-6 बजे अचानक तेज बारिश और बिजली गिरने से दोनों युवक चपेट में आ गए। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने संजय भारद्वाज को मृत घोषित किया। वहीं अनिप उरांव का इलाज जारी है। घरघोड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इन घटनाओं के बाद ग्रामीणों में डर और चिंता का माहौल है। प्रशासन ने नागरिकों से मौसम की जानकारी लेकर सुरक्षित स्थान पर रहने की चेतावनी दी है।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए