नेशनल हाईवे 43 पर ट्रेलर-ट्रक की भिड़ंत में 2 की मौत: कोहरे और तेज रफ्तार से हुआ हादसा, घंटों बंद रहा अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ मार्ग

Surajpur, CG

सूरजपुर में तड़के हुआ भीषण हादसा; ट्रक के केबिन में फंसे चालक-खलासी की मौके पर मौत, दो घायल; पुलिस ने घंटों बाद हटवाया जाम

 छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शुक्रवार तड़के नेशनल हाईवे-43 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग पर कोटमी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर और ट्रक आमने-सामने टकरा गए, जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

हादसा तड़के साढ़े 4 बजे के करीब

पुलिस के अनुसार, घटना 7 नवंबर की सुबह करीब 4:30 बजे हुई। अंबिकापुर से मनेंद्रगढ़ की ओर सरिया लेकर जा रहा ट्रेलर अचानक सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह से पिचक गया और चालक व खलासी उसी में फंस गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

कोहरे और झपकी से हादसे की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम थी। आशंका है कि ट्रेलर चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और सीधा सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे के तुरंत बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

ट्रैफिक ठप, पुलिस ने किया रूट डायवर्ट

भिड़ंत के बाद दोनों भारी वाहन हाईवे के बीचोंबीच फंस गए, जिससे अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। कोतवाली पुलिस और सूरजपुर थाना प्रभारी विमलेश दुबे की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। बड़े वाहनों को डायवर्ट कर दूसरे रास्ते से निकाला गया, जबकि दोपहिया वाहनों को धीरे-धीरे निकालने की व्यवस्था की गई।

शव निकालने में लगी कई घंटे की मशक्कत

हादसे की गंभीरता इतनी थी कि मृतकों के शव सुबह 10 बजे तक केबिन में फंसे रहे। पुलिस और बचाव दल ने कटर मशीन की मदद से केबिन काटकर शवों को बाहर निकाला। ट्रेलर में लदा सरिया सड़क पर फैल गया था, जिसे हटाकर रास्ता साफ किया गया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही बहाल की गई।

मृतकों की पहचान नहीं हो सकी

पुलिस ने बताया कि दोनों मृतक ट्रक चालक और खलासी की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, घायल ट्रेलर चालक और खलासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

कोहरे से बढ़ रहा दुर्घटनाओं का खतरा

सरगुजा संभाग में तापमान में गिरावट के साथ सुबह कोहरे की स्थिति बन रही है। दृश्यता कम होने के कारण वाहनों की गति नियंत्रित न होने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। पुलिस ने अपील की है कि चालक सुबह के समय वाहन चलाते वक्त हेडलाइट और फॉग लाइट का प्रयोग करें तथा रफ्तार पर नियंत्रण रखें।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/2-killed-in-trailer-truck-collision-on-national-highway-43-the/article-37255

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.