छत्तीसगढ़ में बीजेपी की 20 बड़ी घोषणाएं, UPSC मेन्स परीक्षा पास करने वालों को मिलेंगे 1 लाख, जानें किसके लिए क्या?

Raipur, CG

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इस घोषणा पत्र में कई वादे किए गए हैं. संपत्ति कर समय पर जमा करने पर 10 फीसदी की विशेष छूट मिलेगी.

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 11 फरवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए सोमवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया है. बीजेपी ने इस चुनाव में महिलाओं के स्वामित्व वाली संपत्तियों पर संपत्ति कर में 25 प्रतिशत की छूट, बाजारों में महिलाओं के लिए ‘पिंक टॉयलेट' का विस्तार और विद्यालयों व महाविद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई सुविधा का वादा किया है. इसके अलावा BJP ने विद्यालयों व महाविद्यालयों में छात्राओं को मुफ्त ‘सैनिटरी पैड' और सभी नगर निगम क्षेत्रों में ‘सिकल सेल स्क्रीनिंग सेंटर' खोलने का भी वादा किया है.

BJP ने जारी किया अटल विश्वास पत्र

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, घोषणा पत्र समिति के संयोजक पूर्व मंत्री और विधायक अमर अग्रवाल और विधायक सुनील सोनी ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय ‘कुशाभाऊ ठाकरे परिसर' में 20 प्रमुख वादों वाले ‘अटल विश्वास पत्र' नामक घोषणा पत्र को जारी किया. यह घोषणा पत्र पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर किया गया है.

घोषणा पत्र के प्रमुख वादों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी नजूल भूमि के स्वामित्व के लिए नया कानून बनाएगी और सभी पट्टा धारकों को भू-स्वामी बनाएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी रुकी हुई प्रधानमंत्री आवास-शहरी परियोजनाओं (पीएमवाई-यू) को तेजी से पूरा करेगी और वर्तमान में स्वीकृत 3 लाख पीएमवाई-यू घरों का निर्माण सुनिश्चित करेगी.

अटल विश्वास पत्र में 20 बड़ी घोषनाएं

1. महिलाओं को प्रॉपर्टी टैक्स में 25 फीसदी की विशेष छूट मिलेगी. दरअसल, महिलाओं के नाम पर दर्ज संपत्तियों पर प्रॉपर्टी कर में 25 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान किया जाएगा और प्रत्येक माह की 7 तारीख से पहले संपत्ति कर का भुगतान करने वालों को 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी.

2. महापौर सम्मान निधि की होगी स्थापना. प्रत्येक नगर निगम में 'महापौर सम्मान निधि' की स्थापना की जाएगी, जिसके तहत UPSC मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी.

3. विद्यालय और महाविद्यालय में मुफ्त वाईफाई की सुविधा होगी. 

4. प्रत्येक नगर निकाय के व्यावसायिक केंद्रों में बिजली, सड़क, शौचालय, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाएगी.

5. बाजार क्षेत्रों में महिलाओं के लिए ‘पिंक टॉयलेट' की सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे उन्हें साफ, सुरक्षित और सुविधाजनक शौचालय मिल सके.

6. फ्री सेनेटरी पैड की उपलब्धता की जाएगी. 

7. पीएम स्वनिधि से 30 हजार रुपये की वित्तीय सहायता-  रेहड़ी पटरी वालों के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि के माध्यम से 30 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी.

8. महिला स्वयं-सहायता को बर्तन बैंक के लिए 2.5 लाख का ऋण मिलेगा, इसके लिए हर नगर निगम में बर्तन बैंक की स्थापना होगी.

9. छत्तीसगढ़ को सिकल सेल एनीमिया मुक्त प्रदेश बनाएंगे, जिसके तहत निगम क्षेत्रों में स्क्रीनिंग केंद्र स्थापित करेंगे और सभी मरीजों को सिकल सेल एनीमिया पहचान पत्र जारी करेंगे.

10. 'माई सिटी ऐप' लॉन्च किया जाएगा, जो नगर निगम की सभी ऑनलाइन सेवाओं को सुनिश्चित करेगा.

11. हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाने के लिए नल से जल की व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा, नए जल टैंक बनाए जाएंगे और पुराने कुओं का संरक्षण और पुनरुद्धार किया जाएगा.

12. गोकुल नगर का विस्तार किया जाएगा.

13. राजधानी की यातायात को सुदृढ़ बनाने के लिए पार्किंग का निर्माण होगा.

14. नालंदा परिसर पर पुस्तकालयों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी.

15. पुराने संपति कर के लिए एकमुश्त निपटान प्रदान किया जाएगा.

16. 3 लाख घरों को PMAY U घरों का तेजी से निर्माण किया जाएगा.

17. पट्टा धारकों को भू स्वामी बनाया जाएगा.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आने वाले समय में नगरीय निकाय क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा जो काम करने वाली है, वो अटल विश्वास पत्र के रूप में हमारे सामने है. जिस तरह से पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस की सरकार में पूरे प्रदेश में अराजकता थी, भ्रष्टाचार था, उसके चलते कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास खो चुकी थी. इसलिए 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर जनता ने विश्वास करते हुए एक बड़ा देश जनादेश भाजपा को दिया और मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा करने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है.

जानें कब है छत्तसीगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 नागरिक निकायों के चुनाव 11 फरवरी, 2025 को एक ही चरण में होंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Feb 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/20-big-announcements-of-bjp-in-chhattisgarh-will-get-1/article-9373

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.