- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- कांकेर में 21 नक्सलियों ने डाले हथियार: 13 महिलाएं शामिल, मांझियों ने गुलाब व संविधान की किताब देकर
कांकेर में 21 नक्सलियों ने डाले हथियार: 13 महिलाएं शामिल, मांझियों ने गुलाब व संविधान की किताब देकर किया स्वागत
Kanker, CG
छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर जिले में बुधवार को 21 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया।
पुलिस ने सरेंडर करने वाले नक्सलियों को मीडिया के सामने पेश किया। इस मौके पर स्थानीय मांझियों (ग्राम प्रमुखों) ने गुलाब और संविधान की किताब भेंट कर उनका स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में 13 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं। इन सभी ने ‘पूना मार्गम – पुनर्वास के माध्यम से पुनर्जीवन’ अभियान के तहत समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। सरेंडर करने वाले नक्सली केशकाल डिवीजन के कुएमारी और किसकोडो एरिया कमेटी से जुड़े हुए थे।
इन नक्सलियों ने 18 हथियार भी पुलिस को सौंपे, जिनमें 3 एके-47 राइफलें, 4 एसएलआर, 2 इंसास, 6 संख्या में 303 राइफलें, 2 सिंगल शॉट गन और 1 बीजीएल शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस सरेंडर के बाद इंद्रावती एरिया कमेटी का माड़ डिवीजन लगभग खाली हो गया है।
‘अब भी मौका है, सरेंडर करें’ – बस्तर आईजी
बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि कभी नक्सल संगठन की सेंट्रल कमेटी में 45 सदस्य हुआ करते थे, जो अब घटकर सिर्फ 6-7 रह गए हैं। उन्होंने दक्षिण बस्तर के जंगलों में छिपे नक्सलियों से अपील की कि वे भी आत्मसमर्पण कर समाज में लौटें, क्योंकि अब सुरक्षा बल पूरी तरह तैयार हैं।
पर्चा जारी करने के बाद हुआ सरेंडर
17 अक्टूबर को नक्सलियों के माड़ डिवीजन की ओर से एक पर्चा जारी हुआ था, जिसमें लिखा गया था कि संगठन के सदस्य जल्द आत्मसमर्पण करेंगे। इसके बाद 17 अक्टूबर को ही रूपेश नामक सेंट्रल कमेटी मेंबर समेत 210 नक्सलियों ने जगदलपुर में आत्मसमर्पण किया था।
10 दिनों में 292 नक्सलियों का आत्मसमर्पण
पिछले 10 दिनों में बस्तर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली क्षेत्र में कुल 292 नक्सलियों ने हथियार डाले हैं। इनमें से 231 ने बस्तर में जबकि 61 ने गढ़चिरौली में सरेंडर किया। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध चल रही सरकारी नीति की बड़ी सफलता मानी जा रही है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए