- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़: बस्तर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, विस्फोटक सामग्री के साथ 22 नक्सली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़: बस्तर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, विस्फोटक सामग्री के साथ 22 नक्सली गिरफ्तार
Bastar, CG
राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई रंग ला रही है।
सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 22 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो इनामी नक्सली भी शामिल हैं। यह कार्रवाई बीजापुर जिले के थाना उसूर, जांगला और नेलसनार थाना क्षेत्र में की गई।
संयुक्त ऑपरेशन में कोबरा 205, 206 और 210 बटालियन, डीआरजी और स्थानीय पुलिस बल ने मिलकर इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। पकड़े गए नक्सलियों के पास से टिफिन बम, जिलेटिन स्टिक, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, बैटरी, इलेक्ट्रिक वायर और खुदाई के औजार बरामद किए गए हैं। ये सामान नक्सलियों द्वारा बारूदी सुरंगें और आईईडी बनाने में इस्तेमाल किए जाते थे।
इनामी डिप्टी कमांडर ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, किया आत्मसमर्पण
इससे एक दिन पहले, मंगलवार को माओवादी संगठन को बड़ा झटका देते हुए कोतरी एरिया कमेटी के डिप्टी कमांडर रूपेश उर्फ सहदेव मंडावी ने आत्मसमर्पण कर दिया। करीब 14 साल तक सक्रिय रहे रूपेश पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। वह बस्तर, कांकेर और महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाकों में नक्सली गतिविधियों में लिप्त रहा है।
आईजी दीपक झा और पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रयास" और राज्य सरकार की नई पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर रूपेश ने आत्मसमर्पण किया। वह मोहला जिला मुख्यालय पहुंचा और स्वयं को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों के समक्ष सरेंडर किया।
प्रेस वार्ता में एसपी यशपाल सिंह ने बताया कि नक्सली नेटवर्क को तोड़ने और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए