24 और 25 मार्च बैंक रहेंगे बंद, लगभग 8 लाख कर्मचारियों की स्ट्राइक, 21 से पहले कर लें सारे काम

Raipur, CG

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस पूरे देश में 2 दिवसीय हड़ताल कर रहे हैं. यह हड़ताल 24 और 25 मार्च को होगी. इस दौरान बैंकों में पूरी तरह से कामकाज ठप रहेगा. देखा जाए तो 22 मार्च से ही बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि 22 मार्च को चौथा शनिवार है, इसके दूसरे दिन रविवार और फिर बैंक यूनियंस की सोमवार और मंगलवार को हड़ताल का ऐलान. ऐसे में बैंक से जुड़े जो भी काम हो उसे 21 मार्च तक पूरा कर लें.

बैंक यूनियंस क्यों कर रहे हड़ताल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस 12 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं. इनकी 12 सूत्रीय मांगों में से प्रमुख मांग बैंकों में स्टाफ की भर्ती की जाए, बैंकों में 5 दिनों का वर्किंग रखा जाए, बैंकों में काम करने वाले अस्थायी कर्मचारियों को स्थाई नियुक्ति के अलावा और भी कई मांगें हैं. इस हड़ताल में पूरे देश के 9 संगठन शामिल हो रहे हैं. देश भर के विभिन्न बैंकों में काम करने वाले कर्मचारी और अधिकारियों की संख्या लगभग 8 लाख के करीब है, जो इस हड़ताल में शामिल हो रहे हैं.

अखिल भारतीय बैंक अधिकारी महासंघ (AIBOC) के राज्य सचिव गोपाल कृष्णा ने बताया "12 सूत्रीय मांग को लेकर दो दिवसीय हड़ताल करने वाले हैं. बैंकों में सभी कैडर में रिक्त पदों पर भर्ती की जाए. इसके साथ ही बैंकों में काम कर रहे अस्थायी कर्मचारियों को परमानेंट किया जाए. पूरे बैंकिंग सप्ताह में 5 दिन बैंकों में कार्य प्रणाली लागू की जाए. पीएलआई लागू करने के लिए यूनियंस और संगठन को कॉन्फिडेंस में लेकर करना चाहिए. बैंक के अधिकारी और कर्मचारियों की सुरक्षा जरूरी है. कई बार उनके साथ घटनाएं होने के साथ ही आरोप लगाए जाते हैं और दुर्व्यवहार भी होता है."

गोपाल कृष्णा ने बताया कि जिन बैंकों में खजाना रखा जाता है सिर्फ वहीं पर सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति होती है. बाकी कोई भी बैंक में सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति नहीं होती. सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति एटीएम पर भी नहीं है. बैंकिंग प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाए.

दो दिवसीय हड़ताल में शामिल होंगे 9 संगठन: दो दिवसीय हड़ताल में शामिल होने वाले 9 संगठन जिसमें ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज संगठन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर कनफेडरेशन, नेशनल कनफेडरेशन का बैंक यूनियंस, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर एसोसिएशन, बैंक एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन नेशनल बैंक एम्पलाइज फेडरेशन, इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस नेशनल ऑर्गेनाइजेशन, बैंक वर्कर्स नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स शामिल हो रहे हैं.

इनकी 12 सूत्रीय मांगों में प्रमुख मांग-

  • बैंकों में सभी वर्गों में पर्याप्त भर्ती की जाए
  • अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया जाए
  • सप्ताह में 5 दिनों का वर्किंग प्रणाली बैंकों में लागू किया जाए.
  • अनियंत्रित बैंकिंग के कारण हमले और दुर्व्यवहार बढ़े. अधिकारी कर्मचारियों की सुरक्षा दी जाए.
  • आईबीए के पास लंबित मांगों का जल्द समाधान हो
  • सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू की गई योजना की तर्ज पर आयकर में छूट के साथ ही ग्रेच्युटी अधिनियम की सीमा बढ़ाकर 25 लाख रुपए हो
  • कर्मचारी और अधिकारियों को रियायत शर्तों पर दिए गए कर्मचारी कल्याण लाभ में आयकर की वसूली न की जाए और इसे प्रबंधन वहन करें
  • सरकार आईडीबीआई बैंक में न्यूनतम 51% इक्विटी पूंजी बनाए रखी जाए.
  • कर्मचारी और अधिकारियों की सेवा शर्तों को प्रभावित करने वाले नीतिगत मामलों पर डीएफएस पीएसबी के माइक्रो मैनेजमेंट को रोका जाए

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Mar 2025 By दैनिक जागरण

24 और 25 मार्च बैंक रहेंगे बंद, लगभग 8 लाख कर्मचारियों की स्ट्राइक, 21 से पहले कर लें सारे काम

Raipur, CG

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस पूरे देश में 2 दिवसीय हड़ताल कर रहे हैं. यह हड़ताल 24 और 25 मार्च को होगी. इस दौरान बैंकों में पूरी तरह से कामकाज ठप रहेगा. देखा जाए तो 22 मार्च से ही बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि 22 मार्च को चौथा शनिवार है, इसके दूसरे दिन रविवार और फिर बैंक यूनियंस की सोमवार और मंगलवार को हड़ताल का ऐलान. ऐसे में बैंक से जुड़े जो भी काम हो उसे 21 मार्च तक पूरा कर लें.

बैंक यूनियंस क्यों कर रहे हड़ताल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस 12 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं. इनकी 12 सूत्रीय मांगों में से प्रमुख मांग बैंकों में स्टाफ की भर्ती की जाए, बैंकों में 5 दिनों का वर्किंग रखा जाए, बैंकों में काम करने वाले अस्थायी कर्मचारियों को स्थाई नियुक्ति के अलावा और भी कई मांगें हैं. इस हड़ताल में पूरे देश के 9 संगठन शामिल हो रहे हैं. देश भर के विभिन्न बैंकों में काम करने वाले कर्मचारी और अधिकारियों की संख्या लगभग 8 लाख के करीब है, जो इस हड़ताल में शामिल हो रहे हैं.

अखिल भारतीय बैंक अधिकारी महासंघ (AIBOC) के राज्य सचिव गोपाल कृष्णा ने बताया "12 सूत्रीय मांग को लेकर दो दिवसीय हड़ताल करने वाले हैं. बैंकों में सभी कैडर में रिक्त पदों पर भर्ती की जाए. इसके साथ ही बैंकों में काम कर रहे अस्थायी कर्मचारियों को परमानेंट किया जाए. पूरे बैंकिंग सप्ताह में 5 दिन बैंकों में कार्य प्रणाली लागू की जाए. पीएलआई लागू करने के लिए यूनियंस और संगठन को कॉन्फिडेंस में लेकर करना चाहिए. बैंक के अधिकारी और कर्मचारियों की सुरक्षा जरूरी है. कई बार उनके साथ घटनाएं होने के साथ ही आरोप लगाए जाते हैं और दुर्व्यवहार भी होता है."

गोपाल कृष्णा ने बताया कि जिन बैंकों में खजाना रखा जाता है सिर्फ वहीं पर सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति होती है. बाकी कोई भी बैंक में सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति नहीं होती. सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति एटीएम पर भी नहीं है. बैंकिंग प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाए.

दो दिवसीय हड़ताल में शामिल होंगे 9 संगठन: दो दिवसीय हड़ताल में शामिल होने वाले 9 संगठन जिसमें ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज संगठन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर कनफेडरेशन, नेशनल कनफेडरेशन का बैंक यूनियंस, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर एसोसिएशन, बैंक एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन नेशनल बैंक एम्पलाइज फेडरेशन, इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस नेशनल ऑर्गेनाइजेशन, बैंक वर्कर्स नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स शामिल हो रहे हैं.

इनकी 12 सूत्रीय मांगों में प्रमुख मांग-

  • बैंकों में सभी वर्गों में पर्याप्त भर्ती की जाए
  • अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया जाए
  • सप्ताह में 5 दिनों का वर्किंग प्रणाली बैंकों में लागू किया जाए.
  • अनियंत्रित बैंकिंग के कारण हमले और दुर्व्यवहार बढ़े. अधिकारी कर्मचारियों की सुरक्षा दी जाए.
  • आईबीए के पास लंबित मांगों का जल्द समाधान हो
  • सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू की गई योजना की तर्ज पर आयकर में छूट के साथ ही ग्रेच्युटी अधिनियम की सीमा बढ़ाकर 25 लाख रुपए हो
  • कर्मचारी और अधिकारियों को रियायत शर्तों पर दिए गए कर्मचारी कल्याण लाभ में आयकर की वसूली न की जाए और इसे प्रबंधन वहन करें
  • सरकार आईडीबीआई बैंक में न्यूनतम 51% इक्विटी पूंजी बनाए रखी जाए.
  • कर्मचारी और अधिकारियों की सेवा शर्तों को प्रभावित करने वाले नीतिगत मामलों पर डीएफएस पीएसबी के माइक्रो मैनेजमेंट को रोका जाए
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/24-and-25-march-banks-will-be-closed-about-8/article-14437

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.