छत्तीसगढ़ में NHM हड़ताल का 18वां दिन, 25 संविदा कर्मचारी बर्खास्त

Raipur,C.G

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 18वें दिन भी जारी है। इस बीच सरकार ने सख्ती दिखाते हुए 25 कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया है।

बर्खास्त किए गए लोगों में संगठन के प्रदेश संरक्षक हेमंत सिन्हा और महासचिव कौशलेश तिवारी भी शामिल हैं।

प्रदर्शनकारियों का आरोप

कर्मचारियों का कहना है कि सरकार संवाद से बच रही है और दबाव बनाने के लिए बर्खास्तगी का सहारा ले रही है। उनका कहना है कि जब तक 10 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

अनोखे तरीके से विरोध

पिछले दिनों कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के मुखौटे पहनकर पैरोडी गाने गाए और डांस किया। वहीं, कुछ ने खून से सरकार को पत्र भी लिखा। धमतरी में छत्तीसगढ़ी गाने पर डांस करते हुए प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

बर्खास्तगी का आदेश

स्वास्थ्य विभाग ने 25 अगस्त को सभी जिलों से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की सूची मांगी थी। इसी आधार पर बर्खास्तगी के आदेश जारी किए गए। आदेश की प्रति कर्मचारियों ने स्वास्थ्य संचालनालय के सामने जलाकर विरोध दर्ज कराया।

सरकार का रुख

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि 10 में से 5 मांगें पूरी करने का आश्वासन पहले ही दिया गया है। शेष मांगों को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। उन्होंने हड़ताल खत्म कर कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की।

राजनीतिक सरगर्मी

इस हड़ताल को भाजपा नेताओं विजय बघेल और बृजमोहन अग्रवाल का समर्थन मिला है। वहीं, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने स्वीकार किया कि कांग्रेस सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर पाई, जिससे चुनावी नुकसान हुआ।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Sep 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में NHM हड़ताल का 18वां दिन, 25 संविदा कर्मचारी बर्खास्त

Raipur,C.G

बर्खास्त किए गए लोगों में संगठन के प्रदेश संरक्षक हेमंत सिन्हा और महासचिव कौशलेश तिवारी भी शामिल हैं।

प्रदर्शनकारियों का आरोप

कर्मचारियों का कहना है कि सरकार संवाद से बच रही है और दबाव बनाने के लिए बर्खास्तगी का सहारा ले रही है। उनका कहना है कि जब तक 10 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

अनोखे तरीके से विरोध

पिछले दिनों कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के मुखौटे पहनकर पैरोडी गाने गाए और डांस किया। वहीं, कुछ ने खून से सरकार को पत्र भी लिखा। धमतरी में छत्तीसगढ़ी गाने पर डांस करते हुए प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

बर्खास्तगी का आदेश

स्वास्थ्य विभाग ने 25 अगस्त को सभी जिलों से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की सूची मांगी थी। इसी आधार पर बर्खास्तगी के आदेश जारी किए गए। आदेश की प्रति कर्मचारियों ने स्वास्थ्य संचालनालय के सामने जलाकर विरोध दर्ज कराया।

सरकार का रुख

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि 10 में से 5 मांगें पूरी करने का आश्वासन पहले ही दिया गया है। शेष मांगों को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। उन्होंने हड़ताल खत्म कर कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की।

राजनीतिक सरगर्मी

इस हड़ताल को भाजपा नेताओं विजय बघेल और बृजमोहन अग्रवाल का समर्थन मिला है। वहीं, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने स्वीकार किया कि कांग्रेस सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर पाई, जिससे चुनावी नुकसान हुआ।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/25-contract-workers-dismissed-on-18th-day-of-nhm-strike/article-32355

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.