- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- जांजगीर-चांपा में ‘ड्रीम गर्ल’ से प्रेरित ठगी, ठेकेदार से उड़ाए 25 लाख
जांजगीर-चांपा में ‘ड्रीम गर्ल’ से प्रेरित ठगी, ठेकेदार से उड़ाए 25 लाख
Janjgir-Champa, CG
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक साइबर ठग ने बॉलीवुड फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ से प्रेरणा लेकर ठेकेदार से 25 लाख रुपए ठग लिए।
आरोपी ने फेसबुक पर महिला का फेक अकाउंट बनाकर ठेकेदार को झांसा दिया और भावनात्मक कहानियों के सहारे पैसे ट्रांसफर कराए। यह मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी करण साहू (29) बलौदाबाजार जिले के भाटापारा का निवासी है। उसने ठेकेदार दीपक को फर्जी पहचान ‘पूजा साहू’ के जरिए फंसाया। समय-समय पर वह माता-पिता की तबीयत खराब होने, बहन के मेडिकल में दाखिले या खुद के एमबीबीएस एडमिशन का बहाना बनाकर पैसे मांगता रहा।
धीरे-धीरे दीपक ने आरोपी की बातों पर भरोसा कर बैंक ट्रांसफर और फोनपे के जरिए कुल 25 लाख रुपए भेज दिए। इतना ही नहीं, पैसे जुटाने के लिए दीपक ने अपनी मां के गहने बेच दिए और कर्ज भी लिया।
बार-बार पैसों की मांग से दीपक को शक हुआ और उसने मोबाइल व बैंक खातों की जांच की। तब उसे पता चला कि ‘पूजा साहू’ नाम की कोई लड़की नहीं, बल्कि करण साहू नामक युवक है। फर्जीवाड़े का पता चलते ही उसने अकलतरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी जुए का आदि था और घर से भी निकाल दिया गया था। उसने बॉलीवुड फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ देखकर ठगी का आइडिया लिया और दीपक पर आजमाया। ठगी की रकम का अधिकांश हिस्सा जुए में हार गया, कुछ रकम खाने-पीने और मौज-मस्ती में खर्च हुई। आरोपी ने ठगी की रकम से एक पल्सर मोटरसाइकिल भी खरीदी थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल और सिम कार्ड भी कब्जे में ले लिए हैं। अब मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए