देश में जनवरी से अब तक 257 नक्सली ढेर, 789 ने किया सरेंडर, MHA ने बताया प्लान

JAGRAN DESK

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चल रही ताबड़तोड़ कार्रवाई और सुकमा में हुए एनकाउंटर के बीच गृहमंत्रालय का भी बड़ा बयान सामने आया है.

छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद गृह मंत्रालय का बयान सामने आया है. गृहमंत्रालय ने इस संबंध में एक डाटा जारी किया है.जिसमें इस साल जनवरी से अब तक नक्सल अभियान में मिली उपलब्धि का ज़िक्र है. बताया गया है कि देश में जनवरी से अब तक 257 नक्सली ढेर हुए हैं. 

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक नक्सलियों के सफाये का ऐलान किया है. इनके इस ऐलान के बाद छत्तीसगढ़ में भी विष्णु सरकार नक्सलियों के खिलाफ आक्रामक मोड में आ गई है. बस्तर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस और नक्सलियों के बीच हो रही मुठभेड़ में नक्सली मारे जा रहे हैं.

शुक्रवार को सुकमा जिले में 10 नक्सली ढेर हुए हैं. इसके बाद गृहमंत्रालय ने नक्सल अभियान के संबंध में एक आंकड़ा जारी किया है. नक्सल अभियान में मिली सफलता पर छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड का भी जिक्र है. 

गृहमंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक़ जनवरी से लेकर अब तक 257 नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है. मारे गए नक्सलियों में 14 टॉप लीडर के नक्सली हैं. इस आक्रामक मोड में आने के बाद 789 नक्सली सरेंडर करने को मजबूर हुए हैं. 

बस्तर में मिली है ये सफलता 

छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों की संख्या सबसे ज़्यादा है.बस्तर के सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और कांकेर के जंगलों में कुछ ऐसे इलाके हैं,जहां नक्सली अपनी पैठ बनाकर रखते हैं.इन इलाकों में अब जवान पहुंचने लगे हैं.  

अकेले बस्तर में ही इस साल सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के 5 बड़े कैडर 25-25 लाख रुपये के इनामी नक्सलियों  को मार गिराया है. इनमें नीति उर्फ निर्मला, रूपेश , रणधीर और जोगन्ना समेत अन्य शामिल हैं. इसके अलावा DVCM, ACM, LOS , प्लाटून कमांडर, PLGA सदस्य जैसे कैडर्स को भी सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में ढेर किया है.

बस्तर के अलग-अलग इलाकों में  22 अंदरूनी गांवों में सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित किया गया है. बस्तर में ही सुरक्षा बलों ने इस साल के 10 महीनों में 98 मुठभेड़ों में 207 नक्सलियों को मार गिराया है. इन पर 10 करोड़  रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Nov 2024 By दैनिक जागरण

देश में जनवरी से अब तक 257 नक्सली ढेर, 789 ने किया सरेंडर, MHA ने बताया प्लान

JAGRAN DESK

छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद गृह मंत्रालय का बयान सामने आया है. गृहमंत्रालय ने इस संबंध में एक डाटा जारी किया है.जिसमें इस साल जनवरी से अब तक नक्सल अभियान में मिली उपलब्धि का ज़िक्र है. बताया गया है कि देश में जनवरी से अब तक 257 नक्सली ढेर हुए हैं. 

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक नक्सलियों के सफाये का ऐलान किया है. इनके इस ऐलान के बाद छत्तीसगढ़ में भी विष्णु सरकार नक्सलियों के खिलाफ आक्रामक मोड में आ गई है. बस्तर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस और नक्सलियों के बीच हो रही मुठभेड़ में नक्सली मारे जा रहे हैं.

शुक्रवार को सुकमा जिले में 10 नक्सली ढेर हुए हैं. इसके बाद गृहमंत्रालय ने नक्सल अभियान के संबंध में एक आंकड़ा जारी किया है. नक्सल अभियान में मिली सफलता पर छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड का भी जिक्र है. 

गृहमंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक़ जनवरी से लेकर अब तक 257 नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है. मारे गए नक्सलियों में 14 टॉप लीडर के नक्सली हैं. इस आक्रामक मोड में आने के बाद 789 नक्सली सरेंडर करने को मजबूर हुए हैं. 

बस्तर में मिली है ये सफलता 

छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों की संख्या सबसे ज़्यादा है.बस्तर के सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और कांकेर के जंगलों में कुछ ऐसे इलाके हैं,जहां नक्सली अपनी पैठ बनाकर रखते हैं.इन इलाकों में अब जवान पहुंचने लगे हैं.  

अकेले बस्तर में ही इस साल सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के 5 बड़े कैडर 25-25 लाख रुपये के इनामी नक्सलियों  को मार गिराया है. इनमें नीति उर्फ निर्मला, रूपेश , रणधीर और जोगन्ना समेत अन्य शामिल हैं. इसके अलावा DVCM, ACM, LOS , प्लाटून कमांडर, PLGA सदस्य जैसे कैडर्स को भी सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में ढेर किया है.

बस्तर के अलग-अलग इलाकों में  22 अंदरूनी गांवों में सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित किया गया है. बस्तर में ही सुरक्षा बलों ने इस साल के 10 महीनों में 98 मुठभेड़ों में 207 नक्सलियों को मार गिराया है. इन पर 10 करोड़  रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/257-naxalites-killed-in-the-country-since-january-789-surrendered/article-3974

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.