- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- 26 करोड़ का टैक्स घोटाला, रायपुर का लोहा कारोबारी गिरफ्तार: GST टीम की बड़ी कार्रवाई
26 करोड़ का टैक्स घोटाला, रायपुर का लोहा कारोबारी गिरफ्तार: GST टीम की बड़ी कार्रवाई
Raipur, CG
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़े टैक्स फ्रॉड का मामला सामने आया है। स्टेट जीएसटी विभाग ने आयरन स्क्रैप और लोहे के कारोबारी अमन अग्रवाल (32) को 26 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) की फर्जीवाड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कारोबारी पर आरोप है कि उसने 10 फर्जी फर्मों के जरिए सैकड़ों करोड़ की बोगस लेन-देन कर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया।
बोगस फर्मों के जरिए 262 करोड़ का लेन-देन
GST विभाग के जॉइंट कमिश्नर नरेंद्र वर्मा ने बताया कि आरोपी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 से लेकर 2025-26 तक लगभग 262 करोड़ रुपये की खरीद-बिक्री दिखाते हुए इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया, जो पूरी तरह फर्जी निकला। अमन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में ही कई बोगस यूनिट्स बनाकर एक-दूसरे को इनवॉयस जारी किए, जिनका कोई वास्तविक कारोबार नहीं था।
फर्जी फर्मों के नाम पर टैक्स चोरी
अमन अग्रवाल ‘अगस्त्य इंटरप्राइजेज’ और ‘अग्रवाल इंटरप्राइजेज’ नामक कंपनियों का संचालक है। जांच में सामने आया कि उसने कम से कम 10 फर्जी कंपनियों के माध्यम से खुद को इनवॉयस जारी करवाए, और फिर उसी आधार पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया। प्रारंभिक जांच में ही 26 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी उजागर हुई है, जिसकी राशि और बढ़ सकती है।
GST एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
स्टेट जीएसटी टीम ने आरोपी के खिलाफ GST एक्ट की धारा 69 और 132 (B) के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। कारोबारी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां इस फर्जीवाड़े को लेकर आगे की सुनवाई होगी।
राज्य को भारी राजस्व नुकसान
स्टेट जीएसटी अधिकारियों का मानना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती, तो राज्य को इससे कई गुना ज्यादा राजस्व का नुकसान हो सकता था। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और संभावना है कि टैक्स फ्रॉड से जुड़े अन्य लोग या फर्में भी सामने आ सकती हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए