राजनांदगांव में घर से मिला गांजे का पौधा, 125 मकानों में छापेमारी; तलवार-गांजा जब्त, चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार

Rajnandgaon, CG

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर में पुलिस की सघन कार्रवाई के दौरान एक घर से गांजे का पौधा बरामद हुआ। वहीं, तलाशी अभियान में एक युवक के पास से धारदार तलवार भी जब्त की गई। इसके साथ ही किराना दुकान में चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। ये कार्रवाई एसपी मोहित गर्ग के निर्देश पर की गई है।

मनगटा पर्यटन स्थल और अटल आवास पर कार्रवाई

पुलिस की 40 सदस्यीय टीम ने 26 जून की रात सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मनगटा पर्यटन स्थल में ताबड़तोड़ छापेमारी की। यहां दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव से बड़ी संख्या में जुआरी जुटते थे। टीम ने रिसॉर्ट्स में ठहरे लोगों के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच की।

इसके अगले दिन, 27 जून को लखोली स्थित अटल आवास परियोजना में भी अभियान चलाया गया। इस दौरान 125 मकानों की तलाशी ली गई, जहां से एक युवक के पास से तलवार बरामद हुई। उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

एक घर से गांजे का पौधा मिला

अभियान के दौरान पुलिस को एक मकान में गांजे का पौधा उगाया हुआ मिला। इसे तत्काल जब्त कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मादक पदार्थों की अवैध खेती और नशा कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार निगरानी बढ़ा रही है

किराना दुकान चोरी का 48 घंटे में खुलासा

पुलिस ने 25 जून की रात हुई एक चोरी की घटना का 48 घंटे में खुलासा कर दियाजितेन्द्र भानुशाली की किराना दुकान से चोरों ने 15 हजार रुपए का सामान और 20 हजार रुपए नगद चुराया था। कोतवाली थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से तीन आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी हैं:

  • भूपेन्द्र साहू उर्फ दादू (20), निवासी कन्हारपुरी

  • रोहित सूर्यवंशी उर्फ पिंटू (19)

  • गणेश साहू (31)

तीनों आरोपियों को 27 जून को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया

पुलिस की सतत कार्रवाई जारी

एसपी मोहित गर्ग के निर्देशन में राजनांदगांव पुलिस शहर के संदिग्ध क्षेत्रों और अपराधियों पर सतत नजर रखे हुए है। तलाशी अभियानों से लेकर रात्रि गश्त और निगरानी को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

राजनांदगांव में घर से मिला गांजे का पौधा, 125 मकानों में छापेमारी; तलवार-गांजा जब्त, चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार

Rajnandgaon, CG

मनगटा पर्यटन स्थल और अटल आवास पर कार्रवाई

पुलिस की 40 सदस्यीय टीम ने 26 जून की रात सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मनगटा पर्यटन स्थल में ताबड़तोड़ छापेमारी की। यहां दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव से बड़ी संख्या में जुआरी जुटते थे। टीम ने रिसॉर्ट्स में ठहरे लोगों के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच की।

इसके अगले दिन, 27 जून को लखोली स्थित अटल आवास परियोजना में भी अभियान चलाया गया। इस दौरान 125 मकानों की तलाशी ली गई, जहां से एक युवक के पास से तलवार बरामद हुई। उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

एक घर से गांजे का पौधा मिला

अभियान के दौरान पुलिस को एक मकान में गांजे का पौधा उगाया हुआ मिला। इसे तत्काल जब्त कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मादक पदार्थों की अवैध खेती और नशा कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार निगरानी बढ़ा रही है

किराना दुकान चोरी का 48 घंटे में खुलासा

पुलिस ने 25 जून की रात हुई एक चोरी की घटना का 48 घंटे में खुलासा कर दियाजितेन्द्र भानुशाली की किराना दुकान से चोरों ने 15 हजार रुपए का सामान और 20 हजार रुपए नगद चुराया था। कोतवाली थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से तीन आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी हैं:

  • भूपेन्द्र साहू उर्फ दादू (20), निवासी कन्हारपुरी

  • रोहित सूर्यवंशी उर्फ पिंटू (19)

  • गणेश साहू (31)

तीनों आरोपियों को 27 जून को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया

पुलिस की सतत कार्रवाई जारी

एसपी मोहित गर्ग के निर्देशन में राजनांदगांव पुलिस शहर के संदिग्ध क्षेत्रों और अपराधियों पर सतत नजर रखे हुए है। तलाशी अभियानों से लेकर रात्रि गश्त और निगरानी को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/3-accused-arrested-for-seizing-talwar-ganja-in-125-houses-found/article-25815

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.