- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायपुर में ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा: दिल्ली से सप्लाई करने आए 3 आरोपी गिरफ्तार, कई सफेदपोश भी रडार
रायपुर में ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा: दिल्ली से सप्लाई करने आए 3 आरोपी गिरफ्तार, कई सफेदपोश भी रडार पर
Raipur,C.G
राजधानी में ड्रग्स सिंडिकेट पर पुलिस की सख्ती जारी है। शनिवार शाम रायपुर पुलिस ने घेराबंदी कर दिल्ली से ड्रग्स बेचने आए तीन आरोपियों – हर्ष, मोनू और दीप को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ड्रग्स और एक गाड़ी बरामद की गई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी रायपुर में कब से सक्रिय थे और किस बड़े नेटवर्क से जुड़े हैं, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में इस सिंडिकेट के पीछे कुछ सफेदपोश चेहरों के शामिल होने के संकेत भी मिले हैं।
30 से ज्यादा गिरफ्तारियां, करोड़ों का ड्रग्स जब्त
बीते एक महीने में रायपुर पुलिस अब तक 30 से ज्यादा आरोपियों को पकड़ चुकी है। इनमें से कई के पास से करोड़ों रुपए का नशा बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि रायपुर में सक्रिय गिरोह अफगानिस्तान, पाकिस्तान, पंजाब, दिल्ली और ओडिशा से ड्रग्स लाकर यहां सप्लाई करते हैं।
रायपुर में बिक रही ये खतरनाक नशे की खेप
पुलिस की जांच में सामने आया है कि राजधानी और आसपास के इलाकों में गांजा, एमडीएमए, एलएसडी, ओजी (विदेशी गांजा), हेरोइन, नशे की गोलियां, अफीम और कफ सिरप धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। आरोपी इन नशों की सप्लाई ओडिशा, महाराष्ट्र, पंजाब-हरियाणा और दिल्ली से करते हैं।
क्लब कल्चर ने बढ़ाई खपत
जानकारों के अनुसार, रायपुर में क्लब और नाइट पार्टी कल्चर के चलते ड्रग्स की खपत तेजी से बढ़ी है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि होटलों, फार्म हाउस और पब में होने वाली प्राइवेट पार्टियों में कोडवर्ड का इस्तेमाल कर नशा बेचा जाता है।
करोड़ों का लेन-देन, बैंक अकाउंट खंगाले जा रहे
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के अकाउंट में अब तक करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन मिला है। यह रकम रायपुर जिले के अलग-अलग इलाकों से ट्रांसफर की गई है। अब उन लोगों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने इन खातों में पैसा जमा किया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए