कवर्धा के 3 बैगा परिवार पहली बार ट्रेन का सफर कर गणतंत्र दिवस 2025 समारोह में होंगे शामिल, राष्ट्रपति का आमंत्रण

CG

छत्तीसगढ़ में पंडरिया के पीवीटीजी बैगा परिवारों को गणतंत्र दिवस के लिए राष्ट्रपति का विशेष आमंत्रण मिलने के बाद वे काफी खुश है.

कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के तीन बैगा परिवारों को 26 जनवरी, 2025 को दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से विशेष निमंत्रण मिला है. कदवानी ग्राम पंचायत के अंतर्गत पटापरी गांव की जगतिन बाई बैगा और उनके पति फूल सिंह बैगा सहित तीन परिवारों को प्रतिष्ठित निमंत्रण के लिए चुना गया है.

पंडरिया के बैगा परिवारों का दिल्ली दौरा: बैगा परिवार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के साथ ही राष्ट्रपति से मिलेंगे. उनके साथ भोजन करेंगे और प्रधानमंत्री आवास, संसद भवन और राष्ट्रपति भवन का दौरा करेंगे. इस आमंत्रण से न केवल बैगा परिवार उत्साहित है बल्कि पूरा जिला भी गौरवान्वित हुआ है.

बैगा जनजाति की सदस्य जगतिन बाई ने राष्ट्रपति के आमंत्रण पर कहा. "मैं दिल्ली जाकर राष्ट्रपति को सम्मान के तौर पर बिरों माला भेंट करूंगी, क्योंकि सरकार की योजनाओं ने हमारे जीवन स्तर को बेहतर बनाया है. बिजली के साथ, अब हमारे पास पंखे हैं. हमें गर्मी का एहसास नहीं होता, और बच्चे खुश हैं. हम बहुत खुश हैं. पहले हम अंधेरे में रहते थे और हमेशा कीड़ों का डर रहता था. लेकिन अब गांव में काफी बदलाव आ गया है."

जगतिन बाई के पति फूल सिंह ने कहा, "राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हमें आमंत्रित किया है. हम बहुत खुश हैं." उन्होंने कहा कि पहले उन्हें दीए की रोशनी में ही रहना और खाना बनाना पड़ता था. लेकिन अब सरकार की योजना की बदौलत पूरा गांव 24 घंटे सौर ऊर्जा से रोशन रहता है. अक्टूबर 2024 में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने पटापरी गांव में जन चौपाल लगाई और क्रेडा विभाग को सौर ऊर्जा प्रणाली लागू करने का निर्देश दिया. जिसके बाद हर घर में 300 वॉट की सोलर होम लाइटिंग प्रणाली लगाई गई.

पहली बार ट्रेन के सफर को लेकर उत्साह: बता दें कि बैगा परिवार पहली बार ट्रेन का सफर कर रहा है. बैगा परिवारों के मुताबिक उन्होंने पहले कभी भी ट्रेन की यात्रा नहीं की. इस वजह से बैगा परिवार अपनी दिल्ली यात्रा को लेकर काफी उत्साहित है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jan 2025 By दैनिक जागरण

कवर्धा के 3 बैगा परिवार पहली बार ट्रेन का सफर कर गणतंत्र दिवस 2025 समारोह में होंगे शामिल, राष्ट्रपति का आमंत्रण

CG

कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के तीन बैगा परिवारों को 26 जनवरी, 2025 को दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से विशेष निमंत्रण मिला है. कदवानी ग्राम पंचायत के अंतर्गत पटापरी गांव की जगतिन बाई बैगा और उनके पति फूल सिंह बैगा सहित तीन परिवारों को प्रतिष्ठित निमंत्रण के लिए चुना गया है.

पंडरिया के बैगा परिवारों का दिल्ली दौरा: बैगा परिवार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के साथ ही राष्ट्रपति से मिलेंगे. उनके साथ भोजन करेंगे और प्रधानमंत्री आवास, संसद भवन और राष्ट्रपति भवन का दौरा करेंगे. इस आमंत्रण से न केवल बैगा परिवार उत्साहित है बल्कि पूरा जिला भी गौरवान्वित हुआ है.

बैगा जनजाति की सदस्य जगतिन बाई ने राष्ट्रपति के आमंत्रण पर कहा. "मैं दिल्ली जाकर राष्ट्रपति को सम्मान के तौर पर बिरों माला भेंट करूंगी, क्योंकि सरकार की योजनाओं ने हमारे जीवन स्तर को बेहतर बनाया है. बिजली के साथ, अब हमारे पास पंखे हैं. हमें गर्मी का एहसास नहीं होता, और बच्चे खुश हैं. हम बहुत खुश हैं. पहले हम अंधेरे में रहते थे और हमेशा कीड़ों का डर रहता था. लेकिन अब गांव में काफी बदलाव आ गया है."

जगतिन बाई के पति फूल सिंह ने कहा, "राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हमें आमंत्रित किया है. हम बहुत खुश हैं." उन्होंने कहा कि पहले उन्हें दीए की रोशनी में ही रहना और खाना बनाना पड़ता था. लेकिन अब सरकार की योजना की बदौलत पूरा गांव 24 घंटे सौर ऊर्जा से रोशन रहता है. अक्टूबर 2024 में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने पटापरी गांव में जन चौपाल लगाई और क्रेडा विभाग को सौर ऊर्जा प्रणाली लागू करने का निर्देश दिया. जिसके बाद हर घर में 300 वॉट की सोलर होम लाइटिंग प्रणाली लगाई गई.

पहली बार ट्रेन के सफर को लेकर उत्साह: बता दें कि बैगा परिवार पहली बार ट्रेन का सफर कर रहा है. बैगा परिवारों के मुताबिक उन्होंने पहले कभी भी ट्रेन की यात्रा नहीं की. इस वजह से बैगा परिवार अपनी दिल्ली यात्रा को लेकर काफी उत्साहित है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/3-baiga-families-of-kawardha-will-travel-by-train-for/article-8307

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.