3 करोड़ 13 लाख के इनामी नक्सली गरियाबंद में ढेर, 16 में से 12 माओवादियों की हुई पहचान

CG

गरियाबंद मुठभेड़ में मारे गए 12 खूंखार माओवादियों पर करोड़ों का इनाम. नक्सली चलपथी उर्फ ​​जयराम का भी सफाया.

गरियाबंद में मुठभेड़ में मारे गए 16 नक्सलियों में से 12 की पहचान खूंखार उग्रवादियों के रूप में हुई है. मारे गए 16 में से 12 माओवादियों पर कुल 3.13 करोड़ का इनाम घोषित था. मारे गए माओवादियों में नक्सलियों के केंद्रीय समिति का सदस्य भी शामिल हैं. रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस की जानकारी दी है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक मारे गए नक्सलियों मेंं प्रमुख नक्सली चलपथी उर्फ ​​जयराम भी शामिल है. चलपथी जयराम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति और ओडिशा राज्य समिति का सदस्य था. चलपथी पर छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में कुल 90 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

गरियाबंद मुठभेड़ में 3 करोड़ 13 लाख के इनामी नक्सली ढेर: पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह ''पहली बार है जब प्रतिबंधित संगठन की मुख्य शासी संस्था केंद्रीय समिति का कोई सदस्य छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में मारा गया है''. अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ ओडिशा सीमा पर मैनपुर पुलिस थाना क्षेत्र जो कि गरियाबंद जिले में आता है वहां पर 6 महिला नक्सलियों समेत कुल 16 माओवादी ढेर हुए हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि ई-30 (गरियाबंद जिला पुलिस इकाई), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन) और ओडिशा पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों ने ऑपरेशन को अंजाम दिया.

गरियाबंद में मिली साल की बड़ी सफलता: पुलिस महानिरीक्षक (रायपुर रेंज) अमरेश मिश्रा ने कहा कि मारे गए कैडरों में से 12 की पहचान कर ली गई है. इन 12 कैडरों पर छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में कुल 3.13 करोड़ का इनाम था. चलपथी जिसे रामचंद्रन, प्रताप रेड्डी, अप्पा राव और रवि के नाम से भी जाना जाता है, आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले का निवासी था. चलपथी पर छत्तीसगढ़ में 40 लाख , ओडिशा में 25 लाख और आंध्र प्रदेश में 25 लाख का इनाम घोषित था.

मारे गए 2 और प्रमुख कैडरों की पहचान ओडिशा राज्य समिति के सदस्य और माओवादियों के धमतरी गरियाबंद नुआपाड़ा (डीजीएन) डिवीजन के सचिव जयराम उर्फ ​​​​गुड्डू और डीजीएन डिवीजन के प्रमुख सत्यम गावड़े के रूप में की गई है. दोनों हार्डकोर नक्सलीं छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं. इन दोनों पर तीनों राज्यों में प्रत्येक पर 65 लाख का इनाम था - अमरेश मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज

कलमू देवे उर्फ कल्ला भी मारा गया: आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा कि डिविजनल कमेटी के सदस्य आलोक उर्फ ​​मुन्ना और माड़ क्षेत्र में सैन्य कंपनी नंबर 1 के सदस्य मन्नू पर तीन राज्यों में बारी बारी से 18 लाख और 14 लाख का इनाम था. मारे गए चार उग्रवादियों की पहचान माओवादी क्षेत्र समिति के सदस्य शंकर, कलमू देवे उर्फ ​​कल्ला, मंजू और रिंकी के रूप में की गई है. इन सभी पर सामूहिक रूप से 13 लाख का इनाम शासन ने घोषित किया था.

पीएलजी के सदस्य: एनकाउंटर में मारे गए 3 कैडरों की पहचान पार्टी सदस्य सुखराम, मैनपुर एलजीएस (स्थानीय गुरिल्ला दस्ता) के दोनों सदस्यों, रामे ओयम (28) और जैनी (24) के रूप में हुई है. आईजी ने बताया कि इन सभी पर तीन तीन लाख का इनाम था. आईजी ने बताया कि 4 और नक्सली कैडरों की पहचान की जा रही है.

हथियार का मिला है जखीरा: रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल और एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) समेत कम से कम 17 स्वचालित और घातक हथियार बरामद किए गए हैं. इसके अलावा अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए दो दर्जन से अधिक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को विस्फोट कर डिफ्यूज कर दिया.

2025 में कुल 42 नक्सली ढेर: इस साल छत्तीसगढ़ में अलग अलग मुठभेड़ों में कम से कम 42 नक्सली मारे गए हैं. पिछले साल छत्तीसगढ़ में अलग अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 219 नक्सलियों को ढेर किया था

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jan 2025 By दैनिक जागरण

3 करोड़ 13 लाख के इनामी नक्सली गरियाबंद में ढेर, 16 में से 12 माओवादियों की हुई पहचान

CG

गरियाबंद में मुठभेड़ में मारे गए 16 नक्सलियों में से 12 की पहचान खूंखार उग्रवादियों के रूप में हुई है. मारे गए 16 में से 12 माओवादियों पर कुल 3.13 करोड़ का इनाम घोषित था. मारे गए माओवादियों में नक्सलियों के केंद्रीय समिति का सदस्य भी शामिल हैं. रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस की जानकारी दी है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक मारे गए नक्सलियों मेंं प्रमुख नक्सली चलपथी उर्फ ​​जयराम भी शामिल है. चलपथी जयराम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति और ओडिशा राज्य समिति का सदस्य था. चलपथी पर छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में कुल 90 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

गरियाबंद मुठभेड़ में 3 करोड़ 13 लाख के इनामी नक्सली ढेर: पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह ''पहली बार है जब प्रतिबंधित संगठन की मुख्य शासी संस्था केंद्रीय समिति का कोई सदस्य छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में मारा गया है''. अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ ओडिशा सीमा पर मैनपुर पुलिस थाना क्षेत्र जो कि गरियाबंद जिले में आता है वहां पर 6 महिला नक्सलियों समेत कुल 16 माओवादी ढेर हुए हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि ई-30 (गरियाबंद जिला पुलिस इकाई), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन) और ओडिशा पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों ने ऑपरेशन को अंजाम दिया.

गरियाबंद में मिली साल की बड़ी सफलता: पुलिस महानिरीक्षक (रायपुर रेंज) अमरेश मिश्रा ने कहा कि मारे गए कैडरों में से 12 की पहचान कर ली गई है. इन 12 कैडरों पर छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में कुल 3.13 करोड़ का इनाम था. चलपथी जिसे रामचंद्रन, प्रताप रेड्डी, अप्पा राव और रवि के नाम से भी जाना जाता है, आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले का निवासी था. चलपथी पर छत्तीसगढ़ में 40 लाख , ओडिशा में 25 लाख और आंध्र प्रदेश में 25 लाख का इनाम घोषित था.

मारे गए 2 और प्रमुख कैडरों की पहचान ओडिशा राज्य समिति के सदस्य और माओवादियों के धमतरी गरियाबंद नुआपाड़ा (डीजीएन) डिवीजन के सचिव जयराम उर्फ ​​​​गुड्डू और डीजीएन डिवीजन के प्रमुख सत्यम गावड़े के रूप में की गई है. दोनों हार्डकोर नक्सलीं छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं. इन दोनों पर तीनों राज्यों में प्रत्येक पर 65 लाख का इनाम था - अमरेश मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज

कलमू देवे उर्फ कल्ला भी मारा गया: आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा कि डिविजनल कमेटी के सदस्य आलोक उर्फ ​​मुन्ना और माड़ क्षेत्र में सैन्य कंपनी नंबर 1 के सदस्य मन्नू पर तीन राज्यों में बारी बारी से 18 लाख और 14 लाख का इनाम था. मारे गए चार उग्रवादियों की पहचान माओवादी क्षेत्र समिति के सदस्य शंकर, कलमू देवे उर्फ ​​कल्ला, मंजू और रिंकी के रूप में की गई है. इन सभी पर सामूहिक रूप से 13 लाख का इनाम शासन ने घोषित किया था.

पीएलजी के सदस्य: एनकाउंटर में मारे गए 3 कैडरों की पहचान पार्टी सदस्य सुखराम, मैनपुर एलजीएस (स्थानीय गुरिल्ला दस्ता) के दोनों सदस्यों, रामे ओयम (28) और जैनी (24) के रूप में हुई है. आईजी ने बताया कि इन सभी पर तीन तीन लाख का इनाम था. आईजी ने बताया कि 4 और नक्सली कैडरों की पहचान की जा रही है.

हथियार का मिला है जखीरा: रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल और एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) समेत कम से कम 17 स्वचालित और घातक हथियार बरामद किए गए हैं. इसके अलावा अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए दो दर्जन से अधिक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को विस्फोट कर डिफ्यूज कर दिया.

2025 में कुल 42 नक्सली ढेर: इस साल छत्तीसगढ़ में अलग अलग मुठभेड़ों में कम से कम 42 नक्सली मारे गए हैं. पिछले साल छत्तीसगढ़ में अलग अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 219 नक्सलियों को ढेर किया था

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/3-crore-13-lakh-prize-naxalite-gariaband-identified-12-out/article-8354

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.