- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- धमतरी में ट्रिप पर आए रायपुर के 3 दोस्तों की हत्या, ढाबे में हुए विवाद से खूनी वारदात
धमतरी में ट्रिप पर आए रायपुर के 3 दोस्तों की हत्या, ढाबे में हुए विवाद से खूनी वारदात
Dhamtari. CG
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। रायपुर से घूमने आए तीन दोस्तों की ढाबे में हुए विवाद के बाद निर्मम हत्या कर दी गई।
घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम भोयना स्थित अन्नपूर्णा ढाबे की है, जहां आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर तीनों की जान ले ली।
कैसे हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, रायपुर निवासी सूरज तांडी, नितिन तांडी और आलोक ठाकुर अपने पांच दोस्तों के साथ धमतरी घूमने आए थे। रात करीब 11 बजे वे भोयना के पास एक ढाबे में रुके। उसी समय ढाबे में 6-7 युवक पहले से मौजूद थे, जो नशे में धुत होकर गाली-गलौच और झगड़ा कर रहे थे। आरोपियों ने पहले 300 रुपये का खाना खाया, बिल नहीं चुकाया और वहां आने-जाने वालों से विवाद करने लगे।
हमला और हत्या
बहस बढ़ने पर आरोपियों ने तीनों दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया। एक युवक को तो लगभग 100 मीटर तक दौड़ाते हुए ले जाकर सीने पर वार किया गया। मौके पर मौजूद दो अन्य दोस्त किसी तरह भागकर जान बचाने में सफल हुए। पुलिस और एंबुलेंस के पहुंचने तक तीनों की मौत हो चुकी थी।
पीड़ितों की पहचान और पेशा
-
सूरज तांडी (संतोषी नगर, रायपुर) – ड्राइवर
-
नितिन तांडी (संतोषी नगर, रायपुर) – ड्राइवर
-
आलोक ठाकुर (सेजबहार, रायपुर) – पेटी ठेकेदार
आरोपी हिरासत में
पुलिस ने सभी छह से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना स्थल को सील कर सबूत जुटाए जा रहे हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी नशे की हालत में थे और पहले भी स्थानीय स्तर पर विवाद कर चुके हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए