बिलासपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत, कई घायल

Bilaspur, CG

जिले में बुधवार को अलग-अलग सड़क हादसों में तेज रफ्तार वाहनों की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। इनमें बस, ट्रक और कार की टक्कर के मामले शामिल हैं।

तखतपुर क्षेत्र के ग्राम साल्हेडबरी निवासी भविष्य राज (19) और उसका चचेरा भाई यश कुमार राज बहन के घर जा रहे थे। कोटा-लोरमी रोड पर पानी पीने के लिए बाइक रोकते ही तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। भविष्य राज को अस्पताल ले जाते समय मृत घोषित कर दिया गया, जबकि यश कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

दूसरी घटना: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
रतनपुर-नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने लक्ष्मी चंद्र देवांगन की स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्मी चंद्र मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर मौत के मुंह में चला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा और ड्राइवर की तलाश शुरू की।

तीसरी घटना: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
सकरी क्षेत्र के नंद कुमार कोशले (26) अपनी बाइक से सेंदरी जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण नंद कुमार मौके पर ही दम तोड़ बैठे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

चौथी घटना: दो बाइक की टक्कर, तीन घायल
रतनपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर देर शाम तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Aug 2025 By दैनिक जागरण

बिलासपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत, कई घायल

Bilaspur, CG

तखतपुर क्षेत्र के ग्राम साल्हेडबरी निवासी भविष्य राज (19) और उसका चचेरा भाई यश कुमार राज बहन के घर जा रहे थे। कोटा-लोरमी रोड पर पानी पीने के लिए बाइक रोकते ही तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। भविष्य राज को अस्पताल ले जाते समय मृत घोषित कर दिया गया, जबकि यश कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

दूसरी घटना: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
रतनपुर-नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने लक्ष्मी चंद्र देवांगन की स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्मी चंद्र मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर मौत के मुंह में चला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा और ड्राइवर की तलाश शुरू की।

तीसरी घटना: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
सकरी क्षेत्र के नंद कुमार कोशले (26) अपनी बाइक से सेंदरी जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण नंद कुमार मौके पर ही दम तोड़ बैठे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

चौथी घटना: दो बाइक की टक्कर, तीन घायल
रतनपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर देर शाम तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/3-injured-in-different-road-accidents-in-bilaspur/article-31108

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.