बलौदाबाजार: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, मां-बेटे समेत 3 की मौत, 2 मासूम घायल

Baloda Bazar, cg

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार में चल रही दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में मां-बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई।

 हादसे में ढाई साल और 4 साल के दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना सोनबरसा जंगल के पास ग्राम ढाबाडीह की बताई जा रही है।

कौन-कौन हादसे का शिकार बने?

मृतकों में राजा ध्रुव (32), उनकी मां सोनारिन ध्रुव (70) और दूसरी बाइक पर सवार तेजेश्वर प्रसाद नेताम (22) शामिल हैं। राजा ध्रुव और उनकी मां पारागांव के रहने वाले थे, जबकि तेजेश्वर नेताम ढाबाडीह का निवासी था।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, तेजेश्वर प्रसाद रायपुर से अपने गांव ढाबाडीह लौट रहे थे। उसी समय सामने से आ रही दूसरी बाइक पर राजा ध्रुव, उनकी मां सोनारिन और उनके दो बच्चे – परसराम (4 वर्ष) और मनीषा (ढाई वर्ष) भी सवार थे।
सोनबरसा जंगल के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे सड़क पर दूर जाकर गिरे और घायल हो गए।

चीख-पुकार से गूंजा इलाका

हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चों को जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस की जांच जारी

सिटी कोतवाली टीआई अजय झा ने बताया कि हादसे में तीन की मौत और दो बच्चों के घायल होने की पुष्टि हुई है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। दोनों बाइकों को जब्त कर आगे की जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Aug 2025 By दैनिक जागरण

बलौदाबाजार: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, मां-बेटे समेत 3 की मौत, 2 मासूम घायल

Baloda Bazar, cg

 हादसे में ढाई साल और 4 साल के दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना सोनबरसा जंगल के पास ग्राम ढाबाडीह की बताई जा रही है।

कौन-कौन हादसे का शिकार बने?

मृतकों में राजा ध्रुव (32), उनकी मां सोनारिन ध्रुव (70) और दूसरी बाइक पर सवार तेजेश्वर प्रसाद नेताम (22) शामिल हैं। राजा ध्रुव और उनकी मां पारागांव के रहने वाले थे, जबकि तेजेश्वर नेताम ढाबाडीह का निवासी था।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, तेजेश्वर प्रसाद रायपुर से अपने गांव ढाबाडीह लौट रहे थे। उसी समय सामने से आ रही दूसरी बाइक पर राजा ध्रुव, उनकी मां सोनारिन और उनके दो बच्चे – परसराम (4 वर्ष) और मनीषा (ढाई वर्ष) भी सवार थे।
सोनबरसा जंगल के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे सड़क पर दूर जाकर गिरे और घायल हो गए।

चीख-पुकार से गूंजा इलाका

हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चों को जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस की जांच जारी

सिटी कोतवाली टीआई अजय झा ने बताया कि हादसे में तीन की मौत और दो बच्चों के घायल होने की पुष्टि हुई है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। दोनों बाइकों को जब्त कर आगे की जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/3-innocent-people-including-mother-son-face-to-face-two-bikes/article-30869

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.