- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- दंतेवाड़ा बीजापुर बॉर्डर पर एनकाउंटर, मारे गए 3 नक्सली
दंतेवाड़ा बीजापुर बॉर्डर पर एनकाउंटर, मारे गए 3 नक्सली
Dantewada,CG
दंतेवाड़ा बीजापुर के सरहदी क्षेत्र में नक्सली विरोधी अभियान के तहत जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है.
दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर आज सुबह 8 बजे से माओवादियों और सुरक्षा बलों के जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है. दोनों ओर से लगातार फायरिंग जारी है. अब तक की मिली जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है. मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 3 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. मौके पर सर्च ऑपरेशन जारी है. बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है.
दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि आज सुबह पुलिस जवान सर्च ऑपरेशन पर दंतेवाड़ा बीजापुर बॉर्डर पर निकले थे. इसी दौरान पहले स घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और गोलीबारी शुरू की. जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले. सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को तीन नक्सलियों के शव मिले हैं. घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी मिला है. सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
केंद्र सरकार ने मार्च 2026 में छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के अंत की डेडलाइन घोषित की है. सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत वर्ष समारोह में पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी कहा कि वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित लोगों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का काम अंतिम और निर्णायक दौर पर पहुंच गया है. बहुत जल्द छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने में सफलता मिलेगी और राज्य के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जुड़ेगा.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए