- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- कोरबा में तेज रफ्तार बाइक मवेशी से टकराई, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
कोरबा में तेज रफ्तार बाइक मवेशी से टकराई, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
Korba, CG
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा 21 जून की शाम करीब 6 बजे करतला थाना क्षेत्र के सकदुक्ला इलाके में हुआ, जब तीनों रिश्तेदारों के घर से बकरा-भात खाकर बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क पर अचानक आए एक मवेशी से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों व्यक्ति करीब 10 फीट दूर जा गिरे। मौके पर ही रामायण सिंह राठिया (43) और सादराम राठिया (48) की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सुख सिंह राठिया (40) को जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई।
तीनों मृतक कोरबा जिले की दादर बस्ती के रहने वाले थे और आपस में रिश्तेदार थे। वे मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवारों का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दो मृतकों का पोस्टमार्टम करतला में और एक का जिला अस्पताल में किया गया। तीनों के शवों को दादर बस्ती लाकर एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा रही है। यह घटना क्षेत्र में तेज रफ्तार और सड़क पर मवेशियों की अनियंत्रित आवाजाही की गंभीरता को एक बार फिर उजागर करती है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए