- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर: आंगनबाड़ी में खेलते-खेलते 3 साल की मासूम की मौत, लोहे का पाइप गिरा; डीजे संचालक पर केस दर्ज...
बिलासपुर: आंगनबाड़ी में खेलते-खेलते 3 साल की मासूम की मौत, लोहे का पाइप गिरा; डीजे संचालक पर केस दर्ज
Bilaspur, CG
बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 14 अगस्त को खेलते समय 3 साल की मासूम मुस्कान महिलांग पर लोहे का पाइप गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि जिस परिसर में आंगनबाड़ी और प्राइमरी स्कूल संचालित हैं, वहां डीजे संचालक रोहित देवांगन ने अपने डीजे का सामान और लोहे के पाइप रखे थे। घटनास्थल पर बच्चे खेल रहे थे तभी पाइप अचानक मुस्कान के सिर पर गिरा।
सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत साहू ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर पर लगी चोट बताया गया है। आरोपी डीजे संचालक रोहित देवांगन और उसके सहयोगियों के खिलाफ अब पुलिस ने केस दर्ज किया है।
जांच में यह भी पता चला कि आरोपी का दादा स्कूल में चौकीदार है और रोहित ने पाइप को चौकीदार के कमरे के पास दीवार पर टिकाकर रखा था। बच्चों के खेलते समय यह पाइप गिर गया और हादसा हुआ। आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला ने इस मामले की गंभीरता पर ध्यान दिलाते हुए पुलिस कार्रवाई की मांग की।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए