- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बीजापुर में माता रुक्मणी आश्रम के 34 बच्चे बीमार, एक की मौत
बीजापुर में माता रुक्मणी आश्रम के 34 बच्चे बीमार, एक की मौत
Bijapur, MP
बीजापुर में रविवार को आश्रम में खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. उल्टी दस्त के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया.
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के घनोरा में माता रुक्मणी आश्रम है. यहां रविवार रात को खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी. उल्टी दस्त की शिकायत के बाद पहले 27 बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें से एक बच्ची ने दम तोड़ दिया है. इसके बाद बीमार बच्चों की संख्या और बढ़ गई. अब कुल 34 बच्चे अस्पताल में भर्ती है. 8 बच्चे आईसीयू में है.
जगदलपुर पहुंचने से पहले बच्ची की मौत: ICU में भर्ती शिवानी तेलम नाम की बच्ची को सोमवार रात मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया था. मेडिकल कॉलेज जाने के दौरान भैरमगढ़ में शिवानी की मृत्यु हो गई. शिवानी तीसरी कक्षा की छात्रा है. वह तुमनार गांव की रहने वाली थी. शिवानी तेलम का शव बीजापुर जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है.

रविवार रात खाना खाने के बाद बच्चों की बिगड़ी तबीयत: बताया जा रहा है कि आश्रम में कुल 88 बच्चे हैं. सभी ने रात को खाना खाया था. खाना खाने के बाद बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी. धीरे धीरे बीमार बच्चों की संख्या और बढ़ रही है. अब कुल 34 बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती हैं. जिनमें 8 बच्चे अब भी ICU में हैं. सीएमएचओ डॉ. बीआर पुजारी ने बताया कि बच्चों की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं. बच्चों का मलेरिया टेस्ट कराया गया है, जिसमें बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई है.
आश्रम के सभी 88 बच्चों ने खाया था खाना: मंडल संयोजक बीजापुर भूपति नक्का ने बताया कि बच्चों और स्टाफ से पूछने पर उन्होंने बताया कि 88 बच्चों ने भोजन किया था. जिनमें से 35 बच्चे बीमार हुए थे, जांच की अनुशंसा की है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए