पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महापौर मीनल चौबे और विधायक समेत 35 यात्री 40 मिनट तक विमान में फंसे रहे

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दिल्ली से आई इंडिगो फ्लाइट का गेट लॉक हो गया। विमान के दरवाजे करीब 40 मिनट तक नहीं खुल पाए, जिससे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रायपुर की महापौर मीनल चौबे, विधायक चातुरी नंद और अन्य यात्री विमान के भीतर ही फंसे रह गए।

तकनीकी खराबी बनी वजह, गेट खोलने में लगा समय

बताया जा रहा है कि यह फ्लाइट दोपहर करीब 2:25 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर उतरी थी। लैंडिंग के बाद जैसे ही यात्री उतरने की तैयारी कर रहे थे, विमान का गेट तकनीकी कारणों से लॉक हो गया। फ्लाइट क्रू और टेक्निकल स्टाफ ने लगातार प्रयास कर लगभग 40 मिनट बाद गेट को सुरक्षित रूप से खोला।

इस देरी से यात्रियों में बेचैनी और हलचल का माहौल बन गया। एयरपोर्ट स्टाफ भी तुरंत हरकत में आ गया और स्थिति को संभालने में जुट गया।

महापौर ने दी जानकारी, कहा- स्क्रीन पर नहीं दिख रहा था कुछ

फ्लाइट में मौजूद रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने मीडिया से बातचीत में कहा:

"लैंडिंग तो सुरक्षित हुई थी, लेकिन गेट में जो डिजिटल स्क्रीन होती है, वह कुछ शो नहीं कर रही थी। इसलिए दरवाजा खुल नहीं पाया। कोई बड़ी दिक्कत नहीं थी, लेकिन अंदर थोड़ी घबराहट जरूर हुई।"

इंडिगो की सफाई अभी तक नहीं आई सामने

इस मामले में अभी तक इंडिगो एयरलाइंस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, विमान से सभी यात्री सुरक्षित उतार लिए गए और कोई घायल नहीं हुआ।

लेकिन इतने वरिष्ठ नेताओं और यात्रियों की मौजूदगी के बावजूद ऐसी तकनीकी समस्या को लेकर एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं और इंडिगो की तैयारी पर सवाल जरूर उठे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jun 2025 By दैनिक जागरण

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महापौर मीनल चौबे और विधायक समेत 35 यात्री 40 मिनट तक विमान में फंसे रहे

Raipur, CG

तकनीकी खराबी बनी वजह, गेट खोलने में लगा समय

बताया जा रहा है कि यह फ्लाइट दोपहर करीब 2:25 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर उतरी थी। लैंडिंग के बाद जैसे ही यात्री उतरने की तैयारी कर रहे थे, विमान का गेट तकनीकी कारणों से लॉक हो गया। फ्लाइट क्रू और टेक्निकल स्टाफ ने लगातार प्रयास कर लगभग 40 मिनट बाद गेट को सुरक्षित रूप से खोला।

इस देरी से यात्रियों में बेचैनी और हलचल का माहौल बन गया। एयरपोर्ट स्टाफ भी तुरंत हरकत में आ गया और स्थिति को संभालने में जुट गया।

महापौर ने दी जानकारी, कहा- स्क्रीन पर नहीं दिख रहा था कुछ

फ्लाइट में मौजूद रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने मीडिया से बातचीत में कहा:

"लैंडिंग तो सुरक्षित हुई थी, लेकिन गेट में जो डिजिटल स्क्रीन होती है, वह कुछ शो नहीं कर रही थी। इसलिए दरवाजा खुल नहीं पाया। कोई बड़ी दिक्कत नहीं थी, लेकिन अंदर थोड़ी घबराहट जरूर हुई।"

इंडिगो की सफाई अभी तक नहीं आई सामने

इस मामले में अभी तक इंडिगो एयरलाइंस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, विमान से सभी यात्री सुरक्षित उतार लिए गए और कोई घायल नहीं हुआ।

लेकिन इतने वरिष्ठ नेताओं और यात्रियों की मौजूदगी के बावजूद ऐसी तकनीकी समस्या को लेकर एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं और इंडिगो की तैयारी पर सवाल जरूर उठे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/35-passengers-including-former-chief-minister-bhupesh-baghel-mayor-meenal/article-24739

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.