- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- 350वीं शहीदी शताब्दी-वर्ष नगर कीर्तन यात्रा में शामिल होंगे CM साय, एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल खत्...
350वीं शहीदी शताब्दी-वर्ष नगर कीर्तन यात्रा में शामिल होंगे CM साय, एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, आज से लौटेंगे काम पर
RAIPUR, CG
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 10:55 बजे वे मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।
उनका मुख्य कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित रहेगा। वहीं शाम 6:00 बजे वे जेरी-खेड़ी पहुंचेंगे और यहां आयोजित 350वीं शहीदी शताब्दी-वर्ष नगर कीर्तन यात्रा में भाग लेंगे।
एनएचएम कर्मचारी आज से लौटेंगे काम पर
प्रदेशभर में 18 अगस्त से जारी एनएचएम कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज समाप्त हो रही है। हड़ताल को 10 सूत्रीय मांगों के तहत शुरू किया गया था, जिसमें से शुक्रवार को 5 प्रमुख मांगें मान ली गईं। इस फैसले के बाद एनएचएम कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री साय से मिला और अब कर्मचारी आज से काम पर लौटेंगे।
बढ़े बिजली बिल से उपभोक्ता परेशान, कांग्रेस का आरोप प्रायोजित लूट का
प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार की मुनाफाखोरी नीति के कारण जनता को महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के समय बिजली बिल हॉफ योजना के तहत लगभग 54 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को फायदा मिलता था। वर्तमान में बिजली बिल में बढ़ोतरी के तीन मुख्य कारण हैं: बिजली के दाम बढ़ाना, हॉफ योजना का बंद होना और स्मार्ट मीटर की अधिक रीडिंग।
कृषि मंत्री रामविचार नेताम आज लौटेंगे गुजरात दौरे से
कृषि मंत्री रामविचार नेताम आज गुजरात दौरे से वापस लौटेंगे। वे अहमदाबाद में आयोजित राइजिंग एग्री समिट में शामिल हुए और वहां कृषि विशेषज्ञों तथा नीति निर्माताओं से मुलाकात की।
राजधानी रायपुर में आज के मुख्य कार्यक्रम
-
चौसर प्रतियोगिता: ग्राम नगपुरा, कौशल्या धाम के पास। प्रथम से चतुर्थ पुरस्कार विजेताओं को नगपुरा जय मां चंडी क्लब द्वारा प्रदान किए जाएंगे।
-
ट्रेजर हंट: छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज, पुरानी बस्ती, सुबह 11 बजे।
-
गरबा वर्कशॉप: महाराष्ट्र मंडल व रास डांस स्टूडियो, चौबे कॉलोनी, शाम 6 बजे।
-
हिंद युग्म उत्सव: कहानी, कविता, संगीत और कला का संगम, पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, सुबह 11 बजे।
-
झंकार: शास्त्रीय एवं आधुनिक नृत्य प्रस्तुति, लायंस क्लब रायपुर शिखर, वृंदावन हॉल, सिविल लाइन, अपरान्ह 3 बजे।
-
राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी: महाकोशल कला परिषद, महाकोशल कला वीथिका, शाम 6 बजे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए