सरगुजा में 37 साल का रिकॉर्ड टूटा, जिले में पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड

Sarguja, CG

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में इस समय हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। बताया जा रहा है कि जिले में 37 साल बाद तापमान में इतनी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने प्रदेश में कई जिलों में ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है।

जिले में कड़ाके की ठंड ने इस साल एक नया रिकार्ड बना दिया है। नवम्बर के महीने में इस बार शुक्रवार को शगर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके पहले 1988 में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया था। यह दूसरी बार है जब शहर के तापमान में इतनी गिरावट हुई है। इसके पहले 29 नवंबर 1988 को तापमान 6.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

पिछले तीन दशक की बात करें तो 30 नवम्बर 1970 को 4.2 डिग्री के साथ नवंबर में न्यूनतम तापमान का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना था। वहीं, 1988 के बाद 37 वर्षों में यह पहली बार है जब नवंबर महीने का तापमान इतनी तेजी से नीचे गिरा है। वहीं पिछले 12 दिनों से अम्बिकापुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। जो कि 1970 के बाद से दूसरा सबसे लंबा समय है। 1970 में यह स्थिति 16 दिनों तक बनी हुई थी।

आने वाले दिनों और बढ़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिक अक्षय मोहन भठ्ठ का कहना है कि उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाएं और हिमालय क्षेत्र में हुए ताजा हिमपात इसके मुख्य कारण हैं। आगामी दिनों में ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना है। आपको बता दें कि अत्यधिक ठंड के चलते स्थानीय लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रशासन ने लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने और ठंड से बचने के उपाय करने की सलाह दी है।

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 10 नवंबर तक उत्तरी छत्तीसगढ़ समेत पूरे प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से एक से अधिक था। 11 नवंबर से अंबिकापुर और पेंड्रारोड में पहली बार तापमान सामान्य से आधा डिग्री नीचे आया। एक-दो दिनों के भीतर ही शुष्क हवा के असर से पूरे सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Dec 2024 By दैनिक जागरण

सरगुजा में 37 साल का रिकॉर्ड टूटा, जिले में पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड

Sarguja, CG

जिले में कड़ाके की ठंड ने इस साल एक नया रिकार्ड बना दिया है। नवम्बर के महीने में इस बार शुक्रवार को शगर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके पहले 1988 में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया था। यह दूसरी बार है जब शहर के तापमान में इतनी गिरावट हुई है। इसके पहले 29 नवंबर 1988 को तापमान 6.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

पिछले तीन दशक की बात करें तो 30 नवम्बर 1970 को 4.2 डिग्री के साथ नवंबर में न्यूनतम तापमान का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना था। वहीं, 1988 के बाद 37 वर्षों में यह पहली बार है जब नवंबर महीने का तापमान इतनी तेजी से नीचे गिरा है। वहीं पिछले 12 दिनों से अम्बिकापुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। जो कि 1970 के बाद से दूसरा सबसे लंबा समय है। 1970 में यह स्थिति 16 दिनों तक बनी हुई थी।

आने वाले दिनों और बढ़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिक अक्षय मोहन भठ्ठ का कहना है कि उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाएं और हिमालय क्षेत्र में हुए ताजा हिमपात इसके मुख्य कारण हैं। आगामी दिनों में ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना है। आपको बता दें कि अत्यधिक ठंड के चलते स्थानीय लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रशासन ने लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने और ठंड से बचने के उपाय करने की सलाह दी है।

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 10 नवंबर तक उत्तरी छत्तीसगढ़ समेत पूरे प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से एक से अधिक था। 11 नवंबर से अंबिकापुर और पेंड्रारोड में पहली बार तापमान सामान्य से आधा डिग्री नीचे आया। एक-दो दिनों के भीतर ही शुष्क हवा के असर से पूरे सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/37-year-record-broken-in-surguja-bone-shivering-cold-is/article-4559

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.