- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायगढ़ में हाईवा ट्रक की चपेट में 4 गाय और 4 बकरियां मरीं, चरवाहा बाल-बाल बचा
रायगढ़ में हाईवा ट्रक की चपेट में 4 गाय और 4 बकरियां मरीं, चरवाहा बाल-बाल बचा
Raigarh, CG
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के सोहनपुर मेन रोड पर तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने मवेशियों के झुंड को रौंद दिया। हादसे में 4 गाय और 4 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चरवाहा बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार, सोहनपुर निवासी महेश्वर यादव (60) खेती-किसानी के साथ गाय और बकरी पालन का काम करता है। रविवार सुबह वह रोज की तरह अपने मवेशियों को चराने गोड़ा की दिशा में ले गया था। शाम करीब पांच बजे जब वह मवेशियों को लेकर घर लौट रहा था, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने झुंड को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि 4 गाय और 4 बकरियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची लैलूंगा पुलिस ने शवों को सड़क से हटवाया और केस दर्ज किया।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 325 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है और उन्होंने प्रशासन से मवेशियों की मौत का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए