- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायगढ़ में दशगात्र से लौट रहे बाइक सवार से लूटपाट, 4 बदमाश गिरफ्तार
रायगढ़ में दशगात्र से लौट रहे बाइक सवार से लूटपाट, 4 बदमाश गिरफ्तार
Raigarh, CG
रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने रात के अंधेरे में मारपीट कर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया।
सोमवार (11 अगस्त) को दशगात्र से लौट रहे बाइक सवार सुंदरराज महंत (50) का सिर फोड़कर मोबाइल छीन लिया गया।
जानकारी के अनुसार, सुंदरराज महंत अपने साथी स्वलाल महंत के साथ ग्राम सपोस से बाइक पर घर लौट रहे थे। नाला पुल के पास लिटाईपाली गांव के करीब चार बदमाश छिपकर उनका रास्ता रोककर पैसे की मांग करने लगे। जब सुंदरराज ने पैसे न होने की बात कही, तो बदमाशों ने हाथ-मुक्का और डंडे से उनकी पिटाई की, जिससे उनका सिर फट गया। इसके बाद मोबाइल लेकर बदमाश फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर टीआई मोहन भारद्वाज और अन्य पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि इलाके में पहले भी लूटपाट की घटनाएं होती रही हैं और ग्रामीण रात में आने-जाने से डरते थे। पुलिस ने आरोपी कृष्णा भारद्वाज (19), विजय भारद्वाज (22), प्रदीप टंडन (20) और विरू सिदार (23) को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया। लूटपाट में इस्तेमाल मोबाइल और बाइक भी बरामद कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए