45 वर्षीय नितिन नबीन बने भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ जीत में निभाई अहम भूमिका

Raipur, CG

On

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक संभालेंगे जिम्मेदारी, कांग्रेस ने कहा—फुल-टाइम अध्यक्ष बनते ही पार्टी में बगावत की आशंका

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। रविवार को भाजपा संसदीय बोर्ड के इस निर्णय की औपचारिक जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी। 45 वर्षीय नितिन नबीन इस पद पर पहुंचने वाले पार्टी के अब तक के सबसे युवा नेता माने जा रहे हैं। वे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक यह जिम्मेदारी निभाएंगे।

भाजपा ने वर्ष 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024 में उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद वे विस्तार पर बने हुए थे। वर्तमान में जेपी नड्डा केंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं। ऐसे में संगठन की रोजमर्रा की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नियुक्ति के बाद नितिन नबीन ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जवाबदेही भी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और नेतृत्व के मार्गदर्शन को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

छत्तीसगढ़ में भाजपा को सत्ता में वापसी दिलाने में नितिन नबीन की भूमिका को निर्णायक माना जाता है। प्रदेश प्रभारी के तौर पर उन्होंने संगठन विस्तार, चुनावी रणनीति और जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय पर विशेष ध्यान दिया। 2023 के विधानसभा चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत को उनके नेतृत्व से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार उनकी नियुक्ति राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और संगठन को और मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है।

हालांकि विपक्ष ने इस नियुक्ति पर सवाल भी उठाए हैं। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह भाजपा का आंतरिक निर्णय है, लेकिन इससे यह संकेत मिलता है कि जिस दिन पार्टी में पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति होगी, तानाशाही रवैये के खिलाफ अंदरूनी असंतोष सामने आ सकता है।

इधर, छत्तीसगढ़ भाजपा नेताओं ने नितिन नबीन की नियुक्ति का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने इसे युवा नेतृत्व पर पार्टी के भरोसे का प्रतीक बताया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक सफलता मिली है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने भी कहा कि नबीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देगा।

नितिन नबीन बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता नबीन किशोर सिन्हा के पुत्र हैं और संगठन में युवा मोर्चा से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनकी नियुक्ति से भाजपा संगठन में युवा नेतृत्व को और मजबूती मिलेगी, जबकि आने वाले समय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पर भी सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/45-year-old-nitin-nabin-became-the-youngest-national-working/article-40014

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.