बिलासपुर में बनेगी मध्य भारत की सबसे बड़ी एजुकेशन सिटी: 4800 छात्र एक साथ कर सकेंगे कोचिंग, 50 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

Bilaspur, CG

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शैक्षणिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से 100 करोड़ रुपए की लागत से एक अत्याधुनिक एजुकेशन सिटी का निर्माण किया जाएगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत यह एजुकेशन सिटी अरपा नदी किनारे मधुबन क्षेत्र में 13 एकड़ भूमि में विकसित की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी योजना का भूमिपूजन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया जाएगा।

शिक्षा के केंद्र के रूप में उभरेगा बिलासपुर

एजुकेशन सिटी में कोचिंग सेंटर, हॉस्टल, डिजिटल व फिजिकल लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम, स्पोर्ट्स ग्राउंड, मल्टी लेवल पार्किंग, गार्डन व कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। अधिकारियों का दावा है कि यह परिसर मध्य भारत का सबसे बड़ा शिक्षा केंद्र साबित होगा, जिससे लगभग 50,000 छात्र-छात्राओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

4800 विद्यार्थियों के लिए कोचिंग व्यवस्था, 1000 बेड का हॉस्टल

नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के अनुसार, इस एजुकेशन सिटी में 48 हॉल सेटअप तैयार किए जाएंगे, जहां 4800 विद्यार्थी एक साथ कोचिंग क्लासेस अटेंड कर सकेंगे। इसके अलावा 1000 बेड क्षमता का हॉस्टल, 700 सीटों वाला ऑडिटोरियम, और 500 स्टूडेंट्स की क्षमता वाला 'नालंदा परिसर' भी बनाया जाएगा, जिसमें छात्र डिजिटल व फिजिकल लाइब्रेरी का लाभ उठा सकेंगे।

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ा अवसर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस योजना को छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक परिदृश्य में क्रांतिकारी पहल बताया है। उन्होंने कहा कि, "गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है।" वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने इसे लाखों युवाओं के सपनों को पंख देने वाला निर्णय बताया।

शहर को मिलेगी नई पहचान: अमर अग्रवाल

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने एजुकेशन सिटी को अपने चुनावी घोषणा-पत्र का हिस्सा बताते हुए मुख्यमंत्री साय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि, "यह परियोजना बिलासपुर को एक आधुनिक एजुकेशन हब के रूप में स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगी।"

शिलान्यास के बाद जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम बिलासपुर द्वारा पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है और शिलान्यास के तुरंत बाद निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। एजुकेशन सिटी के निर्माण से बिलासपुर को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बिलासपुर में बनेगी मध्य भारत की सबसे बड़ी एजुकेशन सिटी: 4800 छात्र एक साथ कर सकेंगे कोचिंग, 50 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

Bilaspur, CG

शिक्षा के केंद्र के रूप में उभरेगा बिलासपुर

एजुकेशन सिटी में कोचिंग सेंटर, हॉस्टल, डिजिटल व फिजिकल लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम, स्पोर्ट्स ग्राउंड, मल्टी लेवल पार्किंग, गार्डन व कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। अधिकारियों का दावा है कि यह परिसर मध्य भारत का सबसे बड़ा शिक्षा केंद्र साबित होगा, जिससे लगभग 50,000 छात्र-छात्राओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

4800 विद्यार्थियों के लिए कोचिंग व्यवस्था, 1000 बेड का हॉस्टल

नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के अनुसार, इस एजुकेशन सिटी में 48 हॉल सेटअप तैयार किए जाएंगे, जहां 4800 विद्यार्थी एक साथ कोचिंग क्लासेस अटेंड कर सकेंगे। इसके अलावा 1000 बेड क्षमता का हॉस्टल, 700 सीटों वाला ऑडिटोरियम, और 500 स्टूडेंट्स की क्षमता वाला 'नालंदा परिसर' भी बनाया जाएगा, जिसमें छात्र डिजिटल व फिजिकल लाइब्रेरी का लाभ उठा सकेंगे।

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ा अवसर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस योजना को छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक परिदृश्य में क्रांतिकारी पहल बताया है। उन्होंने कहा कि, "गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है।" वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने इसे लाखों युवाओं के सपनों को पंख देने वाला निर्णय बताया।

शहर को मिलेगी नई पहचान: अमर अग्रवाल

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने एजुकेशन सिटी को अपने चुनावी घोषणा-पत्र का हिस्सा बताते हुए मुख्यमंत्री साय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि, "यह परियोजना बिलासपुर को एक आधुनिक एजुकेशन हब के रूप में स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगी।"

शिलान्यास के बाद जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम बिलासपुर द्वारा पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है और शिलान्यास के तुरंत बाद निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। एजुकेशन सिटी के निर्माण से बिलासपुर को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/4800-students-of-central-india-will-be-made-in-bilaspur/article-25927

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.