दुर्ग में 50 लाख की चोरी का खुलासा: महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से 5 आरोपी गिरफ्तार, गहने जमीन में दबाकर छिपाए

Durg, cg

दुर्ग जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने सराफा कारोबारी के घर हुई 50 लाख रुपये की बड़ी चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ के दौरान सामने आया कि चोरी के गहनों को पुलिस से बचाने के लिए जमीन में गाड़ दिया गया था। पुलिस ने 9 लाख 75 हजार रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण भी जब्त किए हैं।

24 जून की रात हुई थी चोरी

पुलिस के मुताबिक, 24 जून की रात महावीर कॉलोनी निवासी सराफा कारोबारी शांतिलाल कांकरिया के घर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस टीमों ने जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज से मिली अहम जानकारी

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में स्प्लेंडर बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को इलाके की रेकी करते देखा गया। इनकी पहचान रंजीत डाहरे और रोशन डाहरे के रूप में हुई। दोनों को खैरागढ़ के केराजबोड़ गांव से गिरफ्तार किया गया।

गहनों को नागपुर में बेचा, फिर जमीन में दबाया

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के कुछ गहने नागपुर निवासी आकाश सोनी को बेचे गए थे। पुलिस ने नागपुर पहुंचकर आकाश को भी गिरफ्तार किया और चांदी के गहने बरामद किए।

बाकी गहनों को आरोपी रोशन मार्कण्डेय ने अपनी भाभी योगेश्वरी मार्कण्डेय और साथी रविशंकर बंजारे के पास छिपाया था। पुलिस से बचने के लिए योगेश्वरी ने गहनों को जमीन में गाड़ दिया था। पुलिस ने मेटल डिटेक्टर (DSMD) की मदद से गहने बरामद किए।

जब्त हुई भारी नकदी और गहने

पुलिस ने इस कार्रवाई में:

  • 9,75,000 नकद

  • सोने-चांदी के आभूषण

  • चांदी के बिस्किट

जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

दुर्ग में 50 लाख की चोरी का खुलासा: महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से 5 आरोपी गिरफ्तार, गहने जमीन में दबाकर छिपाए

Durg, cg

पूछताछ के दौरान सामने आया कि चोरी के गहनों को पुलिस से बचाने के लिए जमीन में गाड़ दिया गया था। पुलिस ने 9 लाख 75 हजार रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण भी जब्त किए हैं।

24 जून की रात हुई थी चोरी

पुलिस के मुताबिक, 24 जून की रात महावीर कॉलोनी निवासी सराफा कारोबारी शांतिलाल कांकरिया के घर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस टीमों ने जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज से मिली अहम जानकारी

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में स्प्लेंडर बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को इलाके की रेकी करते देखा गया। इनकी पहचान रंजीत डाहरे और रोशन डाहरे के रूप में हुई। दोनों को खैरागढ़ के केराजबोड़ गांव से गिरफ्तार किया गया।

गहनों को नागपुर में बेचा, फिर जमीन में दबाया

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के कुछ गहने नागपुर निवासी आकाश सोनी को बेचे गए थे। पुलिस ने नागपुर पहुंचकर आकाश को भी गिरफ्तार किया और चांदी के गहने बरामद किए।

बाकी गहनों को आरोपी रोशन मार्कण्डेय ने अपनी भाभी योगेश्वरी मार्कण्डेय और साथी रविशंकर बंजारे के पास छिपाया था। पुलिस से बचने के लिए योगेश्वरी ने गहनों को जमीन में गाड़ दिया था। पुलिस ने मेटल डिटेक्टर (DSMD) की मदद से गहने बरामद किए।

जब्त हुई भारी नकदी और गहने

पुलिस ने इस कार्रवाई में:

  • 9,75,000 नकद

  • सोने-चांदी के आभूषण

  • चांदी के बिस्किट

जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/5-accused-arrested-from-maharashtra-and-chhattisgarh-arrested-for-the/article-25869

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.