छत्तीसगढ़ में 5 दिन हीटवेव का अलर्ट, दोपहर में UV रेडिएशन एक्सट्रीम लेवल पर

रायपुर (छ.ग.)

By Rohit.P
On

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन हीटवेव का अलर्ट जारी। दोपहर 11 से 12 बजे के बीच UV इंडेक्स खतरनाक स्तर पर, स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी।

छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिनों तक हीटवेव रह सकती है। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और कुछ अन्य जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का प्रभाव महसूस होने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले चार दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री की और वृद्धि हो सकती है। सबसे अधिक चिंता UV इंडेक्स को लेकर है। बताया गया है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच UV रेज का स्तर एक्सट्रीम लेवल पर रहेगा। ऐसे में सीधे धूप में निकलना त्वचा और आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि अगर आवश्यक न हो तो इस दौरान घर पर ही रहें।

डॉक्टरों के अनुसार, तेज धूप में कुछ ही मिनट बिताने से सनबर्न, आंखों में जलन, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मेकाहारा अस्पताल के डर्मेटोलॉजी विभाग के एचओडी मृत्युंजय सिंह के मुताबिक दोपहर के समय धूप का असर सबसे ज्यादा खतरनाक होगा। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8 बजे तक UV इंडेक्स सामान्य रहेगा, लेकिन 10 बजे के बाद तेजी से बढ़ता जाएगा। 11 से 12 बजे के बीच इसका स्तर 11 तक पहुंच सकता है, जो कि एक्सट्रीम कैटेगरी में आता है। इसके बाद दोपहर 1 बजे तक भी यह स्थिति गंभीर रह सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार पानी पीने, सिर को ढंककर निकलने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दे रहे हैं।

पिछले 24 घंटों में रायपुर के माना क्षेत्र में सबसे अधिक 45 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। हालांकि, वहां भी उमस और गर्मी से राहत नहीं मिली। बिलासपुर में भी 45 डिग्री तापमान के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। वहीं रायगढ़ में गर्म हवाओं के कारण पंखे और कूलर भी बेअसर नजर आ रहे हैं। बुधवार शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इससे गर्मी कम होने के बजाय उमस बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम सूखा बने रहने की संभावना जताई है। दोपहर में सड़कें खाली नजर आने लगी हैं और लोग ठंडे पेय और गन्ने के रस का सहारा लेते हुए दिख रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2026 By Rohit.P

छत्तीसगढ़ में 5 दिन हीटवेव का अलर्ट, दोपहर में UV रेडिएशन एक्सट्रीम लेवल पर

रायपुर (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिनों तक हीटवेव रह सकती है। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और कुछ अन्य जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का प्रभाव महसूस होने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले चार दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री की और वृद्धि हो सकती है। सबसे अधिक चिंता UV इंडेक्स को लेकर है। बताया गया है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच UV रेज का स्तर एक्सट्रीम लेवल पर रहेगा। ऐसे में सीधे धूप में निकलना त्वचा और आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि अगर आवश्यक न हो तो इस दौरान घर पर ही रहें।

डॉक्टरों के अनुसार, तेज धूप में कुछ ही मिनट बिताने से सनबर्न, आंखों में जलन, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मेकाहारा अस्पताल के डर्मेटोलॉजी विभाग के एचओडी मृत्युंजय सिंह के मुताबिक दोपहर के समय धूप का असर सबसे ज्यादा खतरनाक होगा। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8 बजे तक UV इंडेक्स सामान्य रहेगा, लेकिन 10 बजे के बाद तेजी से बढ़ता जाएगा। 11 से 12 बजे के बीच इसका स्तर 11 तक पहुंच सकता है, जो कि एक्सट्रीम कैटेगरी में आता है। इसके बाद दोपहर 1 बजे तक भी यह स्थिति गंभीर रह सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार पानी पीने, सिर को ढंककर निकलने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दे रहे हैं।

पिछले 24 घंटों में रायपुर के माना क्षेत्र में सबसे अधिक 45 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। हालांकि, वहां भी उमस और गर्मी से राहत नहीं मिली। बिलासपुर में भी 45 डिग्री तापमान के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। वहीं रायगढ़ में गर्म हवाओं के कारण पंखे और कूलर भी बेअसर नजर आ रहे हैं। बुधवार शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इससे गर्मी कम होने के बजाय उमस बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम सूखा बने रहने की संभावना जताई है। दोपहर में सड़कें खाली नजर आने लगी हैं और लोग ठंडे पेय और गन्ने के रस का सहारा लेते हुए दिख रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/5-day-heatwave-alert-in-chhattisgarh-uv-radiation-at-extreme/article-53947

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.