- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- रायपुर में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक में जोरदार टक्कर से 5 की मौत, क्रेन से वाहन काटकर निकाले शव
रायपुर में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक में जोरदार टक्कर से 5 की मौत, क्रेन से वाहन काटकर निकाले शव
रायपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार काटकर शव को निकाला है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे 53 पर उमरिया के मयूर कॉलेज के समीप ट्रक की टक्कर से कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांचो युवक शामिल हैं। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक से टकराते ही कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला और पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार का टायर फटने के बाद वह बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। उसके बाद कार की टक्कर ट्रक से हो गई। एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर CG 04 NQ 5063 रायपुर का बताया जा रहा है।
तेज रफ्तार में थी कार
बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी। तभी अचानक टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में चली गई। इस दौरान सामने से आ रही ट्रक ने उसे जोरदार ठोकर मार दी, जिससे यह दुखद हादसा हुआ। मृतक युवक आरंग की ओर से आ रहे थे। मौके पर एडिशनल एसपी ग्रामीण समेत पुलिस बल पहुंचा। हादसे के बाद क्रेन की मदद से कार को हटाकर ट्रैफिक बहाल किया गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाने के साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए