महाशिवरात्रि के दिन सरगुजा में बड़ा सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

Sarguja, CG

सरगुजा में महाशिवरात्रि के दिन बड़ा सड़क हादसा हुआ है. दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है. 5 लोग घायल हैं

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में बोलेर और कंटेनर के बीच भिड़ंत होने से बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. यह हादसा सीतापुर थाना क्षेत्र में हुआ है.

लोगों ने वाहनों में लगाई आग: हादसे के बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से भाग गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने कंटेनर में आग लगा दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सीतापुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत विशुनपुर गांव के पास हुई. लोग महाशिवरात्रि के अवसर पर किलकिला में एक शिव मंदिर में पूजा करने के बाद रेवापुर गांव लौट रहे थे. इसी दौरान बोलेरो, विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर से टकरा गई.

चार लोगों की मौके पर हुई मौत: पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिनकी पहचान राजकुमार अगरिया (55), उनकी बेटी अंजलि (25), सूरज अगरिया (14) और एक वर्षीय लड़के माही के रूप में हुई है. इस हादसे में छह लोग घायल हुए हैं. घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से एक, आयुष (12) को मृत घोषित कर दिया. बाकी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.पुलिस अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है और ट्रक चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, जो अपना वाहन छोड़कर भाग गया. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कंटेनर में आग लगा दी.

दरिमा के रेवापुर इलाके के लोग महाशिवरात्रि पर किलकिला धाम दर्शन के लिए एसयूवी से गए थे. वहां से लौटने के दौरान सीतापुर के मंगारी के पास उनके वाहन की टक्कर कंटेनर से हो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई. जिनमें एक बच्चा, एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं. कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है- अनमोलक विवेक ढिल्लों, एडिशनल एसपी, सरगुजा

सीएम ने हादसे पर दुख जताया: यह हादसा नेशनल हाइवे 43 पर विशुनपुर गांव के प्लांट के पास दोपहर को हुआ है. CM विष्णुदेव साय ने सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत पर दुख जताया है. सीएम ने घायलों के तत्काल इलाज के निर्देश दिए हैं. सीएम साय ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट में लिखा कि ''ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति और परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूं.''

    सीएम ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट: सीएम साय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में बोलेरो-कंटेनर के बीच हुई सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद है. हादसे में 6 लोगों के आंशिक रूप से घायल होने की भी खबर है. सरगुजा जिला प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. प्रशासन को बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं. ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. सीएम का यह पोस्ट हादसे के वक्त का है. हादसे के बाद अस्पताल में एक और शख्स की जान चली गई है. इस तरह मरने वालों की संख्या पांच हो गई.

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    26 Feb 2025 By दैनिक जागरण

    महाशिवरात्रि के दिन सरगुजा में बड़ा सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

    Sarguja, CG

    छत्तीसगढ़ के सरगुजा में बोलेर और कंटेनर के बीच भिड़ंत होने से बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. यह हादसा सीतापुर थाना क्षेत्र में हुआ है.

    लोगों ने वाहनों में लगाई आग: हादसे के बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से भाग गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने कंटेनर में आग लगा दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सीतापुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत विशुनपुर गांव के पास हुई. लोग महाशिवरात्रि के अवसर पर किलकिला में एक शिव मंदिर में पूजा करने के बाद रेवापुर गांव लौट रहे थे. इसी दौरान बोलेरो, विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर से टकरा गई.

    चार लोगों की मौके पर हुई मौत: पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिनकी पहचान राजकुमार अगरिया (55), उनकी बेटी अंजलि (25), सूरज अगरिया (14) और एक वर्षीय लड़के माही के रूप में हुई है. इस हादसे में छह लोग घायल हुए हैं. घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से एक, आयुष (12) को मृत घोषित कर दिया. बाकी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.पुलिस अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है और ट्रक चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, जो अपना वाहन छोड़कर भाग गया. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कंटेनर में आग लगा दी.

    दरिमा के रेवापुर इलाके के लोग महाशिवरात्रि पर किलकिला धाम दर्शन के लिए एसयूवी से गए थे. वहां से लौटने के दौरान सीतापुर के मंगारी के पास उनके वाहन की टक्कर कंटेनर से हो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई. जिनमें एक बच्चा, एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं. कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है- अनमोलक विवेक ढिल्लों, एडिशनल एसपी, सरगुजा

    सीएम ने हादसे पर दुख जताया: यह हादसा नेशनल हाइवे 43 पर विशुनपुर गांव के प्लांट के पास दोपहर को हुआ है. CM विष्णुदेव साय ने सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत पर दुख जताया है. सीएम ने घायलों के तत्काल इलाज के निर्देश दिए हैं. सीएम साय ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट में लिखा कि ''ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति और परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूं.''

      सीएम ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट: सीएम साय ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में बोलेरो-कंटेनर के बीच हुई सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद है. हादसे में 6 लोगों के आंशिक रूप से घायल होने की भी खबर है. सरगुजा जिला प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. प्रशासन को बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं. ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. सीएम का यह पोस्ट हादसे के वक्त का है. हादसे के बाद अस्पताल में एक और शख्स की जान चली गई है. इस तरह मरने वालों की संख्या पांच हो गई.

      https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/5-people-died-in-surguja-on-mahashivaratri/article-11791

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.