धमतरी के मड़ेली गांव में मारपीट कर हत्या, तीन महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Dhamtari, CG

धमतरी पुलिस ने हत्या के आरोपियों को जेल भिजवाया है.

मड़ेली गांव में बीते दिनों एक युवक को इतना पीटा गया कि उसकी जान चली गई. पुलिस ने हत्या की इस घटना का खुलासा किया है. मामले में 3 महिला समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सामान्य लड़ाई झगड़े के दौरान आरोपियों ने एक युवक के सिर पर डंडे से इतना मारा कि उसकी मौत हो गई.

बिरेझर चौकी प्रभारी चंद्रकांत साहू ने पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 16 मार्च को को मड़ेली गांव का धनेश्वर साहू चौकी पहुंचा और हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई. दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि 15 मार्च को दोपहर करीब 11 बजे धनेश्वर साहू अपने दोस्त गजेन्द्र साहू, देवेन्द्र साहू, डूम्मु यादव के साथ गजेन्द्र की बाइक में बैठकर घूमने के लिए भाठापारा मड़ेली के तरफ गए थे. वहां गौठान के किनारे बाइक खड़ी कर चारों गौठान के अंदर गए. जहां भाठापारा मड़ेली निवासी चेतन साहू अपने साथियों के साथ बैठा हुआ था.

गौठान में गजेन्द्र का चेतन के साथ सामान्य बातों को लेकर विवाद हुआ. चेतन साहू और उसके साथी वहां से चले गए. कुछ देर बाद धनेश्वर साहू की ग्रुप भी गौठान से निकली और रोड की तरफ जा रहे थे, तभी चेतन साहू के परिवार वाले लाठी डंडा लेकर आए और उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. धनेश्वर साहू के साथ मारपीट होता देख गजेन्द्र साहू उर्फ बिट्टू बीच बचाव करने आ रहा था, तभी पीछे से चेतन साहू आया और गजेंद्र के सिर पर डंडे से दो तीन बार वार कर दिया. जिससे गजेंद्र जमीन पर गिर गया. उसके बाद भी चेतन उसे मारता रहा.

धनेश्वर साहू और दूसरे लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई. गजेंद्र के भाई को घटना की जानकारी दी. कुछ देर बाद गजेन्द्र का भाई गिजेन्द्र साहू अपने साथियों के साथ पहुंचा. बेहोशी का हालत में अपने भाई को तुरंत कुरुद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां से घायल को रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया. लेकिन उसी रात गजेंद्र की मौत हो गई.

मड़ेली निवासी धनेश्वर साहू ने 16 मार्च को बिरेझर चौकी पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने विवेचना के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण किया. 17 मार्च को आरोपियों की पता साजी कर उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई. आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया. पुलिस ने 18 मार्च को चेतन साहू समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया. जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल है. सभी आरोपी मड़ेली गांव के ही रहने वाले हैं.

आरोपियों में चेतन साहू उम्र 24 वर्ष, चन्दू राम साहू उम्र 42 वर्ष, द्वारिका राम साहू उम्र 52 वर्ष, खुशबू साहू पति चेतन साहू उम्र 22 वर्ष, चन्द्रिका बाई उम्र 45 वर्ष और तारिणी साहू उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है. धमतरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चौकी बिरेझर में धारा 296,115(2), 351 (2),191 (2), 191 (3), 103 (1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Mar 2025 By दैनिक जागरण

धमतरी के मड़ेली गांव में मारपीट कर हत्या, तीन महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Dhamtari, CG

मड़ेली गांव में बीते दिनों एक युवक को इतना पीटा गया कि उसकी जान चली गई. पुलिस ने हत्या की इस घटना का खुलासा किया है. मामले में 3 महिला समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सामान्य लड़ाई झगड़े के दौरान आरोपियों ने एक युवक के सिर पर डंडे से इतना मारा कि उसकी मौत हो गई.

बिरेझर चौकी प्रभारी चंद्रकांत साहू ने पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 16 मार्च को को मड़ेली गांव का धनेश्वर साहू चौकी पहुंचा और हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई. दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि 15 मार्च को दोपहर करीब 11 बजे धनेश्वर साहू अपने दोस्त गजेन्द्र साहू, देवेन्द्र साहू, डूम्मु यादव के साथ गजेन्द्र की बाइक में बैठकर घूमने के लिए भाठापारा मड़ेली के तरफ गए थे. वहां गौठान के किनारे बाइक खड़ी कर चारों गौठान के अंदर गए. जहां भाठापारा मड़ेली निवासी चेतन साहू अपने साथियों के साथ बैठा हुआ था.

गौठान में गजेन्द्र का चेतन के साथ सामान्य बातों को लेकर विवाद हुआ. चेतन साहू और उसके साथी वहां से चले गए. कुछ देर बाद धनेश्वर साहू की ग्रुप भी गौठान से निकली और रोड की तरफ जा रहे थे, तभी चेतन साहू के परिवार वाले लाठी डंडा लेकर आए और उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. धनेश्वर साहू के साथ मारपीट होता देख गजेन्द्र साहू उर्फ बिट्टू बीच बचाव करने आ रहा था, तभी पीछे से चेतन साहू आया और गजेंद्र के सिर पर डंडे से दो तीन बार वार कर दिया. जिससे गजेंद्र जमीन पर गिर गया. उसके बाद भी चेतन उसे मारता रहा.

धनेश्वर साहू और दूसरे लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई. गजेंद्र के भाई को घटना की जानकारी दी. कुछ देर बाद गजेन्द्र का भाई गिजेन्द्र साहू अपने साथियों के साथ पहुंचा. बेहोशी का हालत में अपने भाई को तुरंत कुरुद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां से घायल को रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया. लेकिन उसी रात गजेंद्र की मौत हो गई.

मड़ेली निवासी धनेश्वर साहू ने 16 मार्च को बिरेझर चौकी पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने विवेचना के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण किया. 17 मार्च को आरोपियों की पता साजी कर उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई. आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया. पुलिस ने 18 मार्च को चेतन साहू समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया. जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल है. सभी आरोपी मड़ेली गांव के ही रहने वाले हैं.

आरोपियों में चेतन साहू उम्र 24 वर्ष, चन्दू राम साहू उम्र 42 वर्ष, द्वारिका राम साहू उम्र 52 वर्ष, खुशबू साहू पति चेतन साहू उम्र 22 वर्ष, चन्द्रिका बाई उम्र 45 वर्ष और तारिणी साहू उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है. धमतरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चौकी बिरेझर में धारा 296,115(2), 351 (2),191 (2), 191 (3), 103 (1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/6-accused-including-three-women-arrested-and-murdered-in-madhli/article-14571

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.