रायपुर में 57 लाख की हेरोइन जब्त, 2 लड़कियों समेत 6 गिरफ्तार

Raipur, CG

राजधानी रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 57 लाख रुपए की हेरोइन के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए लोगों में दो लड़कियां भी शामिल हैं। यह गिरोह वीडियो और लोकेशन शेयरिंग के जरिए नशे का नेटवर्क चला रहा था। मामला कबीरनगर थाना क्षेत्र का है।

वेदांत वाटिका के पास दबोचा सप्लायर

पुलिस को सूचना मिली थी कि हीरापुर स्थित वेदांत वाटिका के पास एक व्यक्ति हेरोइन लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। घेराबंदी कर पुलिस ने मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू को गिरफ्तार किया।

पंजाब से लाते थे नशे का सामान

पूछताछ में जग्गू ने खुलासा किया कि वह पंजाब के एक तस्कर से हेरोइन खरीदकर रायपुर में अपने डिस्ट्रीब्यूटरों को सप्लाई करता था।

डिस्ट्रीब्यूटर भी पकड़े गए

जग्गू की निशानदेही पर पुलिस ने विजय मोटवानी और भूषण शर्मा को भी गिरफ्तार किया। इनके जरिए बाकी आरोपियों तक पुलिस पहुंची।

दो युवतियां भी शामिल

पुलिस ने आगे की कार्रवाई में दिव्या जैन और जसप्रीत कौर उर्फ बॉबी सहित नितिन पटेल को भी गिरफ्तार किया।

273 ग्राम हेरोइन बरामद

गिरोह से कुल 273.19 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 57 लाख रुपए बताई गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

आरोपियों के खिलाफ कबीरनगर थाने में धारा 21बी, 21(सी), 29 नारकोटिक एक्ट और 111 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है।

अब तक 34 आरोपी जेल भेजे गए

पुलिस का कहना है कि अब तक अलग-अलग मामलों में कुल 34 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1.57 करोड़ रुपए से अधिक की हेरोइन जब्त की जा चुकी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Aug 2025 By दैनिक जागरण

रायपुर में 57 लाख की हेरोइन जब्त, 2 लड़कियों समेत 6 गिरफ्तार

Raipur, CG

पकड़े गए लोगों में दो लड़कियां भी शामिल हैं। यह गिरोह वीडियो और लोकेशन शेयरिंग के जरिए नशे का नेटवर्क चला रहा था। मामला कबीरनगर थाना क्षेत्र का है।

वेदांत वाटिका के पास दबोचा सप्लायर

पुलिस को सूचना मिली थी कि हीरापुर स्थित वेदांत वाटिका के पास एक व्यक्ति हेरोइन लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। घेराबंदी कर पुलिस ने मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू को गिरफ्तार किया।

पंजाब से लाते थे नशे का सामान

पूछताछ में जग्गू ने खुलासा किया कि वह पंजाब के एक तस्कर से हेरोइन खरीदकर रायपुर में अपने डिस्ट्रीब्यूटरों को सप्लाई करता था।

डिस्ट्रीब्यूटर भी पकड़े गए

जग्गू की निशानदेही पर पुलिस ने विजय मोटवानी और भूषण शर्मा को भी गिरफ्तार किया। इनके जरिए बाकी आरोपियों तक पुलिस पहुंची।

दो युवतियां भी शामिल

पुलिस ने आगे की कार्रवाई में दिव्या जैन और जसप्रीत कौर उर्फ बॉबी सहित नितिन पटेल को भी गिरफ्तार किया।

273 ग्राम हेरोइन बरामद

गिरोह से कुल 273.19 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 57 लाख रुपए बताई गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

आरोपियों के खिलाफ कबीरनगर थाने में धारा 21बी, 21(सी), 29 नारकोटिक एक्ट और 111 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है।

अब तक 34 आरोपी जेल भेजे गए

पुलिस का कहना है कि अब तक अलग-अलग मामलों में कुल 34 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1.57 करोड़ रुपए से अधिक की हेरोइन जब्त की जा चुकी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/6-arrested-including-2-girls-seized-heroin-worth-57-lakhs/article-31282

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.