- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- एक साथ उठीं 6 अर्थियां: प्रयागराज में सड़क हादसे में मृतकों की बॉडी पहुंची कोरबा, गांव में पसरा मातम
एक साथ उठीं 6 अर्थियां: प्रयागराज में सड़क हादसे में मृतकों की बॉडी पहुंची कोरबा, गांव में पसरा मातम
Korba, CG
प्रयागराज में सड़क हादसे में मृतकों की बॉडी कोरबा पहुंची तो गांव में कोहराम मच गया। गांव में एक साथ 6 अर्थियां उठी हैं। जिसके बाद पूरा गांव मातम में डूब गया। वहीं श्रम मंत्री ने एक-एक लाख रुपये तत्काल सहायता राशि देने की घोषणा की है।
प्रयागराज में हुए भीषण सड़क हादसे ने कोरबा जिले में कोहराम मचा दिया है। महाकुंभ स्नान के लिए निकले 10 लोगों की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को शोक में डूबा दिया। दो दिन बाद जब मृतकों के शव कोरबा पहुंचे तो घरों में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, उनकी चीखों से माहौल और भी गमगीन हो गया है।
मृतकों के नाम- संतोष सोनी (54), भागीरथी जायसवाल (47), सौरभ सोनी (26), शिवा राजपूत (62), गंगादास वर्मा (53), राजू साहू (38), दीपक वर्मा (28), सोमनाथ यादव (27), ईश्वरी जायसवाल (45) और अजय बंजारे (35) है।
कोरबा में 7 मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया, जबकि बाकी 3 शवों को उनके गृहग्राम जांजगीर-चंपा और मस्तूरी ले जाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार होगा। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है। नई मेयर संजू देवी राजपूत भी मृतक परिजनों से मिलने पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। इस मुश्किल घड़ी में पूरा कोरबा मृतकों के परिवारों के साथ खड़ा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए