- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- ऑपरेशन मानसून: अबूझमाड़ में 6 नक्सली ढेर, AK-47 और विस्फोटक बरामद
ऑपरेशन मानसून: अबूझमाड़ में 6 नक्सली ढेर, AK-47 और विस्फोटक बरामद
Jagdalpur, CG
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने माओवादियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है।
18 जुलाई की सुबह मुखबिर से मिली गुप्त सूचना पर, पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। भारी बारिश के बावजूद जवानों ने हिम्मत नहीं हारी और रणनीतिक रूप से इलाके की घेराबंदी की।
जैसे ही फोर्स नक्सलियों के ठिकाने के करीब पहुँची, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने 6 माओवादियों को मौके पर ही ढेर कर दिया। मुठभेड़ स्थल से AK-47, SLR राइफलें, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं।
बस्तर रेंज के IG सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा, "इलाके में अभी भी सर्चिंग ऑपरेशन जारी है, ताकि किसी भी बचे हुए नक्सली की उपस्थिति की जांच की जा सके।" इस ऑपरेशन को "ऑपरेशन मानसून" नाम दिया गया है, जो यह दर्शाता है कि बारिश के मौसम में भी सुरक्षा बल पीछे नहीं हट रहे।
मुख्यमंत्री का बयान:
राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस कार्रवाई पर जवानों की सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा,
"अबूझमाड़ में जवानों की बहादुरी और साहस के कारण नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। मैं सुरक्षाबलों को बधाई देता हूँ। हम 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त बनाने के संकल्प की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।"
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए