CM फडणवीस के सामने 61 नक्सलियों का सरेंडर, भूपति समेत मोस्ट वांटेड शामिल

Jagdalpur, CG

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में 61 नक्सलियों ने हथियार डालकर सरेंडर किया।

 इनमें प्रमुख नाम भूपति उर्फ सोनू दादा का है, जो नक्सल संगठन के पोलित ब्यूरो मेंबर हैं। 15 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर नक्सलियों ने हथियार सीएम को सौंपे।

भूपति तेलंगाना के करीब नगर के निवासी हैं और 1980 के दशक से माओवाद संगठन के साथ जुड़े हुए थे। उन्हें छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित कई राज्यों में मोस्ट वांटेड माना जाता था। छत्तीसगढ़ सरकार ने अकेले भूपति पर 1 से डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम रखा था, जबकि अन्य राज्यों को मिलाकर कुल इनाम राशि 6 करोड़ रुपए से अधिक है।

सरेंडर करने वाले नक्सली काली वर्दी पहनकर गढ़चिरौली पहुंचे। लगातार बढ़ते दबाव और सुरक्षा बलों की सक्रियता के कारण उन्होंने हथियार डालने का फैसला लिया।

यह घटना 20 दिन पहले हुए बड़े सरेंडर के बाद हुई है, जब छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 71 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। इसमें 21 महिलाएं और 50 पुरुष नक्सली शामिल थे, जिनमें 30 नक्सलियों पर 64 लाख रुपए का इनाम था।

सरेंडर करने वाले नक्सली डिवीजन कमेटी मेंबर (DVCM) और एरिया कमेटी मेंबर (ACM) रैंक के हैं और कई बड़ी मुठभेड़ों में भी शामिल रहे हैं। इसके अलावा, 23 सितंबर को सुरक्षाबलों ने नारायणपुर जिले में सेंट्रल कमेटी के दो माओवादी लीडर राजू दादा और कोसा दादा को मार गिराया था, जिन पर 1.8-1.8 करोड़ रुपए का इनाम था। ये दोनों नक्सली महराबेड़ा में 27 CRPF जवानों की हत्या और बुकिनतोर ब्लास्ट में चार जवानों की शहादत में शामिल थे।

इन नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ में 16, आंध्र प्रदेश में 2, तेलंगाना में 4 और महाराष्ट्र में 5, कुल 27 गंभीर मामले दर्ज हैं।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/61-naxalites-surrender-before-cm-fadnavis-bhupathi-and-most-wanted/article-35659

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.