मारे गए 31 में से 16 नक्सलियों की हुई पहचान, इतने करोड़ का था इनाम

CG

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में से 16 की पहचान हो गई है. इन माओवादियों पर 1.30 करोड़ रुपये का इनाम था.

पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा अंतर-जिला सीमा पर थुथुली और नेंदुर के बीच जंगल में अबूझमाड़ क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ संयुक्त अभियान में 13 महिला नक्सलियों सहित 31 नक्सलियों को मार गिराया गया.

नीति उर्फ उर्मिला ढेर

उन्होंने बताया कि इनमें से नीति उर्फ उर्मिला दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) की महिला सदस्य थी, जो माओवादियों का सबसे मजबूत संगठन है और उस पर 25 लाख रुपये का इनाम था. उन्होंने कहा कि वह इस साल राज्य में मारी गई डीकेएसजेडसी की चौथी सदस्य थी.

उन्होंने कहा कि वह माओवादियों के पूर्वी बस्तर डिवीजन का नेतृत्व कर रही थी, जो नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, बीजापुर और कोंडागांव जिलों के जंक्शन पर सक्रिय है. डीकेएसजेडसी छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के अलावा पड़ोसी आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में माओवादियों की गतिविधियों को संभालता है. 

मारे गए ये प्रमुख कैडर

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आईजी ने कहा, "मारे गए 31 लोगों में से हमने अब तक 16 की पहचान कर ली है. हमने जिन दो अन्य प्रमुख कैडर की पहचान की है, वे हैं सुरेश सलाम और मीना मड़कम. वे डिवीजनल कमेटी के सदस्य थे, जिन पर 8-8 लाख रुपये का इनाम था. आठ उग्रवादी पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) कंपनी नंबर 6 के सदस्य थे और पांच माओवादियों की एरिया कमेटी का हिस्सा थे." उन्होंने कहा, "इन 16 नक्सलियों पर कुल 1.30 करोड़ से अधिक का इनाम था. 

क्या-क्या बरामद हुआ? 

मुठभेड़ स्थल से एक एलएमजी राइफल, चार एके-47 राइफल, छह एसएलआर (सेल्फ-लोडिंग राइफल), 3 इंसास राइफल, एक 303 बोर राइफल, अन्य कैलिबर राइफल, स्थानीय रूप से निर्मित हथियार, दैनिक उपयोग की वस्तुएं और अन्य माओवादी संबंधित सामग्री बरामद की गई. शेष 15 मारे गए कैडरों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं." 

‘पीएलजीए कंपनी को गंभीर झटका' 

आईजी ने बताया कि इस ऑपरेशन ने निस्संदेह माओवादियों और उनके प्रमुख संरचनाओं, अर्थात् पूर्वी बस्तर डिवीजन और पीएलजीए कंपनी को एक गंभीर झटका दिया है और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों और मानसून के कारण उफनती नदी के बावजूद सुरक्षा बलों द्वारा इसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया. नक्सलियों द्वारा अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (बीजीएल) शेल की फायरिंग के कारण हुए विस्फोट में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान घायल हो गया. उसका रायपुर में इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है. 

24 साल पहले राज्य के गठन के बाद से यह किसी एक अभियान में माओवादियों द्वारा झेली गई सबसे बड़ी मात है. यह हमला कांकेर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में हाई रैंक के कैडर सहित 29 नक्सलियों के मारे जाने के पांच महीने से अधिक समय बाद हुआ है. 

‘नौ महीनों में नक्सलियों को भारी नुकसान'

पुलिस ने कहा कि बेहतर समन्वय और रणनीति के साथ सुरक्षा बलों ने पिछले नौ महीनों में नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचाया है. आईपीएस अधिकारी ने कहा कि इस साल अब तक बस्तर संभाग में अलग-अलग मुठभेड़ों के बाद 188 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. बस्तर संभाग में सात जिले कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा शामिल हैं.उन्होंने कहा कि इसी अवधि के दौरान संभाग में 706 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 733 ने आत्मसमर्पण किया है. 

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य पांच जिलों के जंक्शन पर दुर्गम जंगलों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा करना है, जहां माओवादियों का पूर्वी बस्तर संभाग संचालित होता है.  एसपी ने कहा कि हमारा ध्यान लोगों को माओवादियों के चंगुल से मुक्त कराने पर है ताकि क्षेत्र में विकास हो सके और शांति स्थापित हो सके. NAKS

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Oct 2024 By दैनिक जागरण

मारे गए 31 में से 16 नक्सलियों की हुई पहचान, इतने करोड़ का था इनाम

CG

पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा अंतर-जिला सीमा पर थुथुली और नेंदुर के बीच जंगल में अबूझमाड़ क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ संयुक्त अभियान में 13 महिला नक्सलियों सहित 31 नक्सलियों को मार गिराया गया.

नीति उर्फ उर्मिला ढेर

उन्होंने बताया कि इनमें से नीति उर्फ उर्मिला दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) की महिला सदस्य थी, जो माओवादियों का सबसे मजबूत संगठन है और उस पर 25 लाख रुपये का इनाम था. उन्होंने कहा कि वह इस साल राज्य में मारी गई डीकेएसजेडसी की चौथी सदस्य थी.

उन्होंने कहा कि वह माओवादियों के पूर्वी बस्तर डिवीजन का नेतृत्व कर रही थी, जो नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, बीजापुर और कोंडागांव जिलों के जंक्शन पर सक्रिय है. डीकेएसजेडसी छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के अलावा पड़ोसी आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में माओवादियों की गतिविधियों को संभालता है. 

मारे गए ये प्रमुख कैडर

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आईजी ने कहा, "मारे गए 31 लोगों में से हमने अब तक 16 की पहचान कर ली है. हमने जिन दो अन्य प्रमुख कैडर की पहचान की है, वे हैं सुरेश सलाम और मीना मड़कम. वे डिवीजनल कमेटी के सदस्य थे, जिन पर 8-8 लाख रुपये का इनाम था. आठ उग्रवादी पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) कंपनी नंबर 6 के सदस्य थे और पांच माओवादियों की एरिया कमेटी का हिस्सा थे." उन्होंने कहा, "इन 16 नक्सलियों पर कुल 1.30 करोड़ से अधिक का इनाम था. 

क्या-क्या बरामद हुआ? 

मुठभेड़ स्थल से एक एलएमजी राइफल, चार एके-47 राइफल, छह एसएलआर (सेल्फ-लोडिंग राइफल), 3 इंसास राइफल, एक 303 बोर राइफल, अन्य कैलिबर राइफल, स्थानीय रूप से निर्मित हथियार, दैनिक उपयोग की वस्तुएं और अन्य माओवादी संबंधित सामग्री बरामद की गई. शेष 15 मारे गए कैडरों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं." 

‘पीएलजीए कंपनी को गंभीर झटका' 

आईजी ने बताया कि इस ऑपरेशन ने निस्संदेह माओवादियों और उनके प्रमुख संरचनाओं, अर्थात् पूर्वी बस्तर डिवीजन और पीएलजीए कंपनी को एक गंभीर झटका दिया है और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों और मानसून के कारण उफनती नदी के बावजूद सुरक्षा बलों द्वारा इसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया. नक्सलियों द्वारा अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (बीजीएल) शेल की फायरिंग के कारण हुए विस्फोट में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान घायल हो गया. उसका रायपुर में इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है. 

24 साल पहले राज्य के गठन के बाद से यह किसी एक अभियान में माओवादियों द्वारा झेली गई सबसे बड़ी मात है. यह हमला कांकेर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में हाई रैंक के कैडर सहित 29 नक्सलियों के मारे जाने के पांच महीने से अधिक समय बाद हुआ है. 

‘नौ महीनों में नक्सलियों को भारी नुकसान'

पुलिस ने कहा कि बेहतर समन्वय और रणनीति के साथ सुरक्षा बलों ने पिछले नौ महीनों में नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचाया है. आईपीएस अधिकारी ने कहा कि इस साल अब तक बस्तर संभाग में अलग-अलग मुठभेड़ों के बाद 188 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. बस्तर संभाग में सात जिले कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा शामिल हैं.उन्होंने कहा कि इसी अवधि के दौरान संभाग में 706 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 733 ने आत्मसमर्पण किया है. 

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य पांच जिलों के जंक्शन पर दुर्गम जंगलों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा करना है, जहां माओवादियों का पूर्वी बस्तर संभाग संचालित होता है.  एसपी ने कहा कि हमारा ध्यान लोगों को माओवादियों के चंगुल से मुक्त कराने पर है ताकि क्षेत्र में विकास हो सके और शांति स्थापित हो सके. NAKS

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/6701db8aa854c/article-737

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.