प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले CG के सीएम विष्णुदेव साय, अबूझमाड़ नक्सल मुठभेड़ पर दी जानकारी

CG

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान साय ने राज्य में पिछले 9 महीनों के दौरान हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। इसके अलावा ही उन्होंने प्रधानमंत्री से अबूझमाड़ में हाल ही हुए सफल नक्सल ऑपरेशन की जानकारी भी साझा की। पीएम मोदी ने इस ऑपरेशन की सफलता पर सुरक्षा बलों के साहस की सराहना की। मुलाकात के दौरान उन्होंने पीएम आवास योजना के तहत 8 लाख आवास स्वीकृत किये जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम नरेंद्र मोदी को माओवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ में चल रहे ऑपरेशन और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के ताजा ऑपरेशन का जिक्र करते हुए बताया कि सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है, जो छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन है। सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों का ब्योरा भी पेश किया।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों और शेष बुनियादी सुविधाओं के विकास पर खास ध्यान दे रही है। रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास के लिए भी विशेष कोशिश हो रही हैं, ताकि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोग मुख्यधारा से जोड़ा जा सकें। पीएम मोदी ने इस सफलता की प्रशंसा की और कहा कि इससे न केवल छत्तिसगथ में शांति बहाल हो रही है, बल्कि विकास की राह भी सरल हो रही है। सीएम साय ने प्रधानमंत्री को बताया कि आदिवासी अंचलों में बच्चों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा दी जा रही है, जिससे बच्चों की शैक्षणिक प्रगति में सुधार हो रहा है। उनकी तकनीकी शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ सरकार के इन प्रयासों की तारीफ करते हुए कि छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सीएम विष्णुदेव साय को राज्य की प्रगति के लिए और भी अधिक समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया।

CM PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Oct 2024 By दैनिक जागरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले CG के सीएम विष्णुदेव साय, अबूझमाड़ नक्सल मुठभेड़ पर दी जानकारी

CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम नरेंद्र मोदी को माओवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ में चल रहे ऑपरेशन और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के ताजा ऑपरेशन का जिक्र करते हुए बताया कि सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है, जो छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन है। सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों का ब्योरा भी पेश किया।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों और शेष बुनियादी सुविधाओं के विकास पर खास ध्यान दे रही है। रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास के लिए भी विशेष कोशिश हो रही हैं, ताकि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोग मुख्यधारा से जोड़ा जा सकें। पीएम मोदी ने इस सफलता की प्रशंसा की और कहा कि इससे न केवल छत्तिसगथ में शांति बहाल हो रही है, बल्कि विकास की राह भी सरल हो रही है। सीएम साय ने प्रधानमंत्री को बताया कि आदिवासी अंचलों में बच्चों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा दी जा रही है, जिससे बच्चों की शैक्षणिक प्रगति में सुधार हो रहा है। उनकी तकनीकी शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ सरकार के इन प्रयासों की तारीफ करते हुए कि छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सीएम विष्णुदेव साय को राज्य की प्रगति के लिए और भी अधिक समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया।

CM PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/6704c4967787d/article-865

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.