नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली का शव और हथियार बरामद

CG

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबल के जवान लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। सुरक्षाबल के जवानों ने सुकमा जिले में एक नक्सली को मार गिराया है। फिलहाल नक्सली की पहचान नहीं हुई है। नक्सल विरोधी अभियान को लेकर अधिकारियों ने कहा कि जिले में कार्रवाई जारी है।

 छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पामलूर गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। उन्होंने बताया कि जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में नक्सलियों के कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को रविवार को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।

मुठभेड़ में मारा गया नक्सली

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दल को क्षेत्र के डब्बाकोंटा, एंटापाड़ बुर्कलंका, पामलूर, व सिंघनमड़गू की ओर रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सोमवार शाम को पामलूर के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया। फिलहाल इलाके की सर्चिंग की जा रही है।

शव और हथियार बरामद

पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक नक्सली का शव और हथियार बरामद किया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान कराई जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में शुक्रवार को 31 नक्सलियों को मार गिराया था। वहीं, जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।nak

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Oct 2024 By दैनिक जागरण

नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली का शव और हथियार बरामद

CG

 छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पामलूर गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। उन्होंने बताया कि जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में नक्सलियों के कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को रविवार को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।

मुठभेड़ में मारा गया नक्सली

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दल को क्षेत्र के डब्बाकोंटा, एंटापाड़ बुर्कलंका, पामलूर, व सिंघनमड़गू की ओर रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सोमवार शाम को पामलूर के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया। फिलहाल इलाके की सर्चिंग की जा रही है।

शव और हथियार बरामद

पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक नक्सली का शव और हथियार बरामद किया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान कराई जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में शुक्रवार को 31 नक्सलियों को मार गिराया था। वहीं, जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।nak

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/6705f9434019d/article-910

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.