सरकारी दर पर लाखों का धान खरीदकर फरार हुआ था जालसाज, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

cg

करीब 21 लाख रुपए की धान खरीदी कर फरार हुए जालसाज लीला राम साहू ने किसानों का भरोसा जीतने के लिए पहले खरीदे धान के पैसे तो दिए, लेकिन उनका भरोसा जीतने के बाद शातिर ने किसानों से भारी मात्रा में धान की खरीदी करने के बाद उनका लाखों रुपए लेकर फुर्र हो गया.

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से निर्धारित 3100 रुपए प्रति कुंतल की दर से किसानों से धान खरीदी कर फरार हुए एक जालसाज को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज लीला राम साहू को पुलिस ने एक मुखबिर की मदद से पकड़ने में कामयाबी पाई. जालसाज के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है.

21 लाख रुपए से अधिक के धान खरीदें और हो गया फरार

नवागढ़ क्षेत्र के किसानों का विश्वास जीतने के बाद जालसाज ने गत 21 जनवरी 2024 को 3100 रुपए क्विंटल की दर से अलग-अलग किसानों से 869 बोरी धान खरीदे. इसके अलावा 13000 की दर से 157 बोरी अरहर भी खरीद लिए, जिसकी कुल कीमत 21 लाख 4300 है. आरोपी इसके बाद वहां से फरार हो गया, जिससे किसान परेशान हो गए हैं.

मोबाइल पर फोन करने पर किसानों से किया गाली गलौज

नवागढ़ क्षेत्र के किसानों द्वारा जालसाज को जब उसके मोबाइल नंबर किया गया, तो पहले तो उसने टालमटोल किया और फिर गाली गलौज करने लगा. पीड़ित किसानों ने जालसाज से रायपुर में जाकर मुलाकात की, लेकिन वह किसानों को पैसे नहीं दिए और टालमटोल कर किसानों को बैंरग वापस भेज दिए

किसानों की शिकायत पर जालसाज पर हुआ मामला दर्ज

नवागढ़ थाना क्षेत्र के नेवासा के रहने वाले किसान मनीष साहू ने गत 27 जून को नवागढ़ थाने पहुंचकर मामले में जालसाज के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया. पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना में लिया था और लगातार दबिश दी जा रही थी, लेकिन आरोपी पकड़ से बाहर था.dhaan

मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने जालसाज लीला राम साहू को गिरफ्तार किया और उसके पास पुलिस ने 5000 रुपए कैश के अलावा अनाज खरीदी में उपयोग किए गए दो वाहन  संख्या CG04PJ 6920 एवं CG 25M5071 को जब्त कर लिया.

मुखबिर की सूचना पर रायपुर से गिरफ्तार हुआ जालसाज

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनोज तिर्की ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी लीला राम रायपुर में देखा गया है. इसके बाद पुलिस की टीम को रवाना की गई और उरकुरा थाना खमतराई क्षेत्र से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

जालसाज लीला राम साहू ने ऐसे किसानों को झांसे में लिया

मूलतः बेमेतरा निवासी जालसाज लीला राम साहू ने खुद को राजनांदगांव के कृषि उपज मंडी का अध्यक्ष बताते हुए किसानों को अपने झांसे में लिया. यही नहीं, जालसाज जिस वाहन का उपयोग करता था उसमें भी अध्यक्ष कृषि उपज मंडी, राजनंदगांव लिख रखा था. किसानों का भरोसा जीतकर उसने कई किसानों के साथ ठगी को अंजाम दिया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Oct 2024 By दैनिक जागरण

सरकारी दर पर लाखों का धान खरीदकर फरार हुआ था जालसाज, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

cg

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से निर्धारित 3100 रुपए प्रति कुंतल की दर से किसानों से धान खरीदी कर फरार हुए एक जालसाज को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज लीला राम साहू को पुलिस ने एक मुखबिर की मदद से पकड़ने में कामयाबी पाई. जालसाज के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है.

21 लाख रुपए से अधिक के धान खरीदें और हो गया फरार

नवागढ़ क्षेत्र के किसानों का विश्वास जीतने के बाद जालसाज ने गत 21 जनवरी 2024 को 3100 रुपए क्विंटल की दर से अलग-अलग किसानों से 869 बोरी धान खरीदे. इसके अलावा 13000 की दर से 157 बोरी अरहर भी खरीद लिए, जिसकी कुल कीमत 21 लाख 4300 है. आरोपी इसके बाद वहां से फरार हो गया, जिससे किसान परेशान हो गए हैं.

मोबाइल पर फोन करने पर किसानों से किया गाली गलौज

नवागढ़ क्षेत्र के किसानों द्वारा जालसाज को जब उसके मोबाइल नंबर किया गया, तो पहले तो उसने टालमटोल किया और फिर गाली गलौज करने लगा. पीड़ित किसानों ने जालसाज से रायपुर में जाकर मुलाकात की, लेकिन वह किसानों को पैसे नहीं दिए और टालमटोल कर किसानों को बैंरग वापस भेज दिए

किसानों की शिकायत पर जालसाज पर हुआ मामला दर्ज

नवागढ़ थाना क्षेत्र के नेवासा के रहने वाले किसान मनीष साहू ने गत 27 जून को नवागढ़ थाने पहुंचकर मामले में जालसाज के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया. पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना में लिया था और लगातार दबिश दी जा रही थी, लेकिन आरोपी पकड़ से बाहर था.dhaan

मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने जालसाज लीला राम साहू को गिरफ्तार किया और उसके पास पुलिस ने 5000 रुपए कैश के अलावा अनाज खरीदी में उपयोग किए गए दो वाहन  संख्या CG04PJ 6920 एवं CG 25M5071 को जब्त कर लिया.

मुखबिर की सूचना पर रायपुर से गिरफ्तार हुआ जालसाज

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनोज तिर्की ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी लीला राम रायपुर में देखा गया है. इसके बाद पुलिस की टीम को रवाना की गई और उरकुरा थाना खमतराई क्षेत्र से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

जालसाज लीला राम साहू ने ऐसे किसानों को झांसे में लिया

मूलतः बेमेतरा निवासी जालसाज लीला राम साहू ने खुद को राजनांदगांव के कृषि उपज मंडी का अध्यक्ष बताते हुए किसानों को अपने झांसे में लिया. यही नहीं, जालसाज जिस वाहन का उपयोग करता था उसमें भी अध्यक्ष कृषि उपज मंडी, राजनंदगांव लिख रखा था. किसानों का भरोसा जीतकर उसने कई किसानों के साथ ठगी को अंजाम दिया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/670c9304dee65/article-1202

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.