विधायक ईश्वर साहू के बेटे के खिलाफ FIR दर्ज: जातिगत गाली देने और मारपीट करने का आरोप, आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा

CG

आदिवासी समाज के अध्यक्ष ने थाना साजा के टीआई पर आरोप लगाया था कि विधायक ईश्वर साहू के दबाव में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही थी।

आदिवासी समाज की शिकायत के बाद, बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा के बीजेपी विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली है। आदिवासी समाज ने कृष्णा साहू पर मारपीट, गाली-गलौज और अपमानजनक जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

इससे पहले, आदिवासी समाज के अध्यक्ष ने थाना साजा के टीआई पर आरोप लगाया था कि विधायक ईश्वर साहू के दबाव में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही थी। उन्होंने इस मामले (Chhattisgarh News) में समझौता करने के लिए धमकाने की शिकायत कलेक्टर और एसडीएम से भी की थी।CGN

दशहरा कार्यक्रम के दौरान हुआ था विवाद

आदिवासी समाज के अनुसार, बीते 13 अक्टूबर को चेचानमेटा गांव में रात 11 बजे दशहरा कार्यक्रम के दौरान मनीष के दोस्त राहुल और विधायक के बेटे कृष्णा साहू के बीच विवाद हुआ। जब मनीष ने बीच-बचाव किया, तो विधायक पुत्र ने जातिगत गाली-गलौज की और हाथ के कड़े से मारा। 

मारपीट में विधायक पुत्र के साथ लगभग दस लोग और थे, इन्हीं लोगों ने मनीष और उसके दोस्त राहुल पर हमला किया। इसके बाद जब समाज के लोग कृष्णा साहू के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराने साजा थाने पहुंचे, तो विधायक ईश्वर साहू के दबाव में थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करने की बात कही और समझौता करने के लिए कह दिया।

आदिवासी समाज ने आंदोलन की दी थी चेतावनी

आदिवासी समाज ने न्याय न मिलने पर कलेक्टर और एसडीएम से शिकायत की थी और कृष्णा साहू के खिलाफ अपराध दर्ज न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। इस मामले में कांग्रेस ने भी बीजेपी पर निशाना साधा था।

मामले को बढ़ता देख, आज अंततः कृष्णा साहू के खिलाफ साजा थाना में बीएन एस की धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस प्रशासन विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू के खिलाफ कब कार्रवाई शुरू करता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Oct 2024 By दैनिक जागरण

विधायक ईश्वर साहू के बेटे के खिलाफ FIR दर्ज: जातिगत गाली देने और मारपीट करने का आरोप, आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा

CG

आदिवासी समाज की शिकायत के बाद, बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा के बीजेपी विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली है। आदिवासी समाज ने कृष्णा साहू पर मारपीट, गाली-गलौज और अपमानजनक जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

इससे पहले, आदिवासी समाज के अध्यक्ष ने थाना साजा के टीआई पर आरोप लगाया था कि विधायक ईश्वर साहू के दबाव में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही थी। उन्होंने इस मामले (Chhattisgarh News) में समझौता करने के लिए धमकाने की शिकायत कलेक्टर और एसडीएम से भी की थी।CGN

दशहरा कार्यक्रम के दौरान हुआ था विवाद

आदिवासी समाज के अनुसार, बीते 13 अक्टूबर को चेचानमेटा गांव में रात 11 बजे दशहरा कार्यक्रम के दौरान मनीष के दोस्त राहुल और विधायक के बेटे कृष्णा साहू के बीच विवाद हुआ। जब मनीष ने बीच-बचाव किया, तो विधायक पुत्र ने जातिगत गाली-गलौज की और हाथ के कड़े से मारा। 

मारपीट में विधायक पुत्र के साथ लगभग दस लोग और थे, इन्हीं लोगों ने मनीष और उसके दोस्त राहुल पर हमला किया। इसके बाद जब समाज के लोग कृष्णा साहू के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराने साजा थाने पहुंचे, तो विधायक ईश्वर साहू के दबाव में थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करने की बात कही और समझौता करने के लिए कह दिया।

आदिवासी समाज ने आंदोलन की दी थी चेतावनी

आदिवासी समाज ने न्याय न मिलने पर कलेक्टर और एसडीएम से शिकायत की थी और कृष्णा साहू के खिलाफ अपराध दर्ज न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। इस मामले में कांग्रेस ने भी बीजेपी पर निशाना साधा था।

मामले को बढ़ता देख, आज अंततः कृष्णा साहू के खिलाफ साजा थाना में बीएन एस की धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस प्रशासन विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू के खिलाफ कब कार्रवाई शुरू करता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/670f67f25ed62/article-1394

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.