राज्योत्सव में बोले सीएम यादव, कहा- राम और कृष्ण हमारी साझा संस्कृति, मिलकर करेंगे काम

CG

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस बीच सीएम यादव ने कहा डबल इंजन की सरकारें दोनों राज्यों को तेजी से विकास की राह पर ले जा रही हैं. वहीं, सीएम विष्णु देव साय ने कहा विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को पूरा करने की तैयारी पूरी हो गई.

डबल इंजन की सरकारें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को तेजी से विकास की राह पर लेकर जा रही हैं. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाओं और माओवादी आतंक के विरुद्ध संचालित अभियान की सफलता की तारीफ की जानी चाहिए. अब छत्तीसगढ़ से माओवाद समाप्ति की ओर है. ये बात मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने राज्योत्सव कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कही.

'छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया'

 सीएम ने कहा- छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की साझा संस्कृति है, साझा विचार है. छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, यह सम्मान ऐसे ही हासिल नहीं हुआ. छत्तीसगढ़ के लोग अपनी सहजता-सरलता के लिए, अपने धान के कटोरे के लिए और अपने प्राकृतिक संसाधनों के लिए जाना जाता है. रायपुर से बस्तर तक विकास का नया आयाम स्थापित हुआ है. यहां डबल इंजन की सरकार बहुत तेजी से विकास की राह पर बढ़ रही है. छत्तीसगढ़ में प्रभु श्रीराम ने अपना बहुत समय गुजारा है. माता शबरी के जूठे बेर खाने वाला प्रसंग भी छत्तीसगढ़ का है. 

'धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का काम हम कर रहे'

  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान राम और भगवान कृष्ण के कारण से हमारा गौरवशाली अतीत बना है, उसे सहेजने के लिए हमारी सरकार काम करेगी. भगवान श्री कृष्ण की भी जिन जगहों पर लीलाएं हुई हैं, वहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का काम हम कर रहे हैं. राज्योत्सव का दीपोत्सव के साथ आयोजन हुआ. इससे इस आयोजन की कीर्ति बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि हमारे यहां लाडली बहन योजना है आपके यहां महतारी वंदन योजना है. हम सब तेजी से विकास के पथ पर बढ़ते रहेंगे.

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्योत्सव के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा सौभाग्य है कि राज्योत्सव के शुभारंभ के लिए मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आए हैं.

दोनों राज्यों का स्थापना दिवस एक ही दिन- सीएम साय 

 मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश का प्रेम सगे भाईयों की तरह है. दोनों राज्यों का स्थापना दिवस एक ही दिन है. मैं डॉ. मोहन यादव जी को भी स्थापना दिवस की बधाई देता हूं और मध्यप्रदेश के भी तीव्र विकास की कामना करता हूं. छत्तीसगढ़ आज 25 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. इन 24 सालों की विकास यात्रा आपने देखी है.

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अधिकांश गारंटी को पूरा कर दिया है. चाहे 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का वायदा हो या माताओं-बहनों को एक हजार रुपए देने की बात हो, रामलला दर्शन योजना की बात हो, पीएससी परीक्षा की जांच हो. सभी काम दस महीनों में पूरे किये गये हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Nov 2024 By दैनिक जागरण

राज्योत्सव में बोले सीएम यादव, कहा- राम और कृष्ण हमारी साझा संस्कृति, मिलकर करेंगे काम

CG

डबल इंजन की सरकारें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को तेजी से विकास की राह पर लेकर जा रही हैं. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाओं और माओवादी आतंक के विरुद्ध संचालित अभियान की सफलता की तारीफ की जानी चाहिए. अब छत्तीसगढ़ से माओवाद समाप्ति की ओर है. ये बात मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने राज्योत्सव कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कही.

'छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया'

 सीएम ने कहा- छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की साझा संस्कृति है, साझा विचार है. छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, यह सम्मान ऐसे ही हासिल नहीं हुआ. छत्तीसगढ़ के लोग अपनी सहजता-सरलता के लिए, अपने धान के कटोरे के लिए और अपने प्राकृतिक संसाधनों के लिए जाना जाता है. रायपुर से बस्तर तक विकास का नया आयाम स्थापित हुआ है. यहां डबल इंजन की सरकार बहुत तेजी से विकास की राह पर बढ़ रही है. छत्तीसगढ़ में प्रभु श्रीराम ने अपना बहुत समय गुजारा है. माता शबरी के जूठे बेर खाने वाला प्रसंग भी छत्तीसगढ़ का है. 

'धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का काम हम कर रहे'

  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान राम और भगवान कृष्ण के कारण से हमारा गौरवशाली अतीत बना है, उसे सहेजने के लिए हमारी सरकार काम करेगी. भगवान श्री कृष्ण की भी जिन जगहों पर लीलाएं हुई हैं, वहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का काम हम कर रहे हैं. राज्योत्सव का दीपोत्सव के साथ आयोजन हुआ. इससे इस आयोजन की कीर्ति बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि हमारे यहां लाडली बहन योजना है आपके यहां महतारी वंदन योजना है. हम सब तेजी से विकास के पथ पर बढ़ते रहेंगे.

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्योत्सव के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा सौभाग्य है कि राज्योत्सव के शुभारंभ के लिए मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आए हैं.

दोनों राज्यों का स्थापना दिवस एक ही दिन- सीएम साय 

 मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश का प्रेम सगे भाईयों की तरह है. दोनों राज्यों का स्थापना दिवस एक ही दिन है. मैं डॉ. मोहन यादव जी को भी स्थापना दिवस की बधाई देता हूं और मध्यप्रदेश के भी तीव्र विकास की कामना करता हूं. छत्तीसगढ़ आज 25 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. इन 24 सालों की विकास यात्रा आपने देखी है.

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अधिकांश गारंटी को पूरा कर दिया है. चाहे 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का वायदा हो या माताओं-बहनों को एक हजार रुपए देने की बात हो, रामलला दर्शन योजना की बात हो, पीएससी परीक्षा की जांच हो. सभी काम दस महीनों में पूरे किये गये हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/6729678a552e8/article-2743

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.