सीएम विष्णुदेव साय ने हेलन केलर अवॉर्ड से सम्मानित कलाकार बसंत साहू को दी बधाई

Raipur, CG

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिव्यांग समाजसेवी और चित्रकार को बधाई दी.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलन केलर अवॉर्ड से सम्मानित कलाकार बसंत साहू से फोन पर बात की और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी. सीएम ने कहा कि बसंत साहू युवाओं और बच्चों के लिए प्रेरणादायक काम कर रहे हैं. बसंत साहू धमतरी जिले के कुरूद के रहने वाले दिव्यांग समाजसेवी और चित्रकार हैं.

सीएम विष्णुदेव साय ने बसंत साहू से फोन पर की बात: सीएम साय ने बसंत साहू को जन्मदिन और सम्मान के लिए बधाई देते हुए फोन पर कहा "आपको हेलेन केलर अवार्ड 2024 मिलने की सूचना न्यूज के जरिए मिली. आपकी इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई."

    मुख्यमंत्री साय ने फोन पर बात करने के दौरान बसंत साहू से कहा कि जल जगार कार्यक्रम में उनकी मुलाकात उनसे हुई थी. आपसे मिलकर काफी अच्छा लगा था. सीएम ने कहा कि आपने साबित किया है कि कठिनाईयां केवल मानसिक चुनौतियां है. दृढ़ संकल्प से बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

    बसंत साहू ने कहा कि मेरा उद्देश्य समाज में समावेशिता और समानता लाना है, ताकि हर व्यक्ति को समान अवसर मिल सके. सीएम साय ने दिव्यांग चित्रकार बसंत साहू को उनके जज्बे और उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी. समाजसेवी बसंत साहू ने सीएम साय को उत्साहवर्धन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि वे अपने प्रयासों से आने वाले भविष्य और बच्चो के लिए एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देते रहेंगे.

    बसंत साहू को हेलन केलर अवॉर्ड: समाजसेवी बसंत साहू को दिव्यांगों के अधिकारों की रक्षा और समाज में समान अवसर दिलाने के लिए किए गए अद्वितीय कार्यों के लिए हेलन केलर अवॉर्ड दिया गया है. उन्होंने अपनी कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक कला, परंपराओं और सामाजिक मुद्दों को जीवंत रखा हैय उनके चित्रों में छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, पारंपरिक परिधान और समाज की समकालीन समस्याओं का समावेश है. बसंत के बनाए चित्रों का संग्रह देश विदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर किया गया है, जिनमें भारत में राष्ट्रपति भवन, राजभवन, दिल्ली संग्रहालय एवं यूएसए, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देश शामिल हैं. उनकी कला ने उन्हें न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि देश और विदेश में भी सम्मान दिलाया है.

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    23 Nov 2024 By दैनिक जागरण

    सीएम विष्णुदेव साय ने हेलन केलर अवॉर्ड से सम्मानित कलाकार बसंत साहू को दी बधाई

    Raipur, CG

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलन केलर अवॉर्ड से सम्मानित कलाकार बसंत साहू से फोन पर बात की और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी. सीएम ने कहा कि बसंत साहू युवाओं और बच्चों के लिए प्रेरणादायक काम कर रहे हैं. बसंत साहू धमतरी जिले के कुरूद के रहने वाले दिव्यांग समाजसेवी और चित्रकार हैं.

    सीएम विष्णुदेव साय ने बसंत साहू से फोन पर की बात: सीएम साय ने बसंत साहू को जन्मदिन और सम्मान के लिए बधाई देते हुए फोन पर कहा "आपको हेलेन केलर अवार्ड 2024 मिलने की सूचना न्यूज के जरिए मिली. आपकी इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई."

      मुख्यमंत्री साय ने फोन पर बात करने के दौरान बसंत साहू से कहा कि जल जगार कार्यक्रम में उनकी मुलाकात उनसे हुई थी. आपसे मिलकर काफी अच्छा लगा था. सीएम ने कहा कि आपने साबित किया है कि कठिनाईयां केवल मानसिक चुनौतियां है. दृढ़ संकल्प से बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

      बसंत साहू ने कहा कि मेरा उद्देश्य समाज में समावेशिता और समानता लाना है, ताकि हर व्यक्ति को समान अवसर मिल सके. सीएम साय ने दिव्यांग चित्रकार बसंत साहू को उनके जज्बे और उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी. समाजसेवी बसंत साहू ने सीएम साय को उत्साहवर्धन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि वे अपने प्रयासों से आने वाले भविष्य और बच्चो के लिए एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देते रहेंगे.

      बसंत साहू को हेलन केलर अवॉर्ड: समाजसेवी बसंत साहू को दिव्यांगों के अधिकारों की रक्षा और समाज में समान अवसर दिलाने के लिए किए गए अद्वितीय कार्यों के लिए हेलन केलर अवॉर्ड दिया गया है. उन्होंने अपनी कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक कला, परंपराओं और सामाजिक मुद्दों को जीवंत रखा हैय उनके चित्रों में छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, पारंपरिक परिधान और समाज की समकालीन समस्याओं का समावेश है. बसंत के बनाए चित्रों का संग्रह देश विदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर किया गया है, जिनमें भारत में राष्ट्रपति भवन, राजभवन, दिल्ली संग्रहालय एवं यूएसए, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देश शामिल हैं. उनकी कला ने उन्हें न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि देश और विदेश में भी सम्मान दिलाया है.

      https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/6741880ab39f5/article-4052

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.