ऑपरेशन सिंदूर: पहलगाम में अपने प्रियजनों को खोने वाली बहनों को समर्पित की पक्तियाँ, सीएम साय ने कहा- "अब सुनो हमारा गर्जन, अपनी अंतिम सांस में…"

Raipur

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 15 दिन पहले हुए कायराना आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला दिया था। आतंकवादियों की गोलियों ने 28 निर्दोष परिवारों को मातम में डुबो दिया था।

इस हमले में आतंकियों ने धर्म और नाम पूछकर निहत्थे लोगों को गोलियों का शिकार बनाया। यह दिल दहला देने वाली घटना पूरे देश के लिए एक बड़ा आघात थी और इसके बाद से ही देशवासियों को मोदी सरकार से सख्त कार्रवाई की उम्मीद थी।

आखिरकार, भारत सरकार ने देर रात पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक के जरिए आतंक के खिलाफ जबर्दस्त एक्शन लिया। 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। इस कार्रवाई से केवल आतंकवादियों को एक मजबूत संदेश दिया गया, बल्कि देश भर में एक राहत की लहर दौड़ गई।

इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर अपनी भावनाओं का इज़हार किया। उन्होंने लिखा, "लिख चुके हैं फिर लिखेंगे बार-बार इतिहास में, होंगे शत्रु सदा विफल हमसे द्वन्द के प्रयास में। तुमने कहा 'मोदी को बोलो' मृत्यु के उपहास में, अब सुनो हमारा गर्जन अपनी अंतिम सांस में।" यह पंक्तियाँ उन्होंने पहलगाम में अपने प्रियजनों को खोने वाली हर बहन को समर्पित की। 

बता दें कि भारतीय सेना ने बुधवार रात लगभग डेढ़ बजे पाकिस्तान और पीओके के नौ आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इन ठिकानों में बहावलपुर, मुरीदके, मुजफ्फराबाद, कोटली, गुलपुर, भिंबर, चक अमरू और सियालकोट शामिल थे। इस हमले में लगभग 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है। एयरस्ट्राइक में आतंकवादी मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग भी मारे गए हैं। इस दौरान 900 से ज्यादा आतंकवादी इन ठिकानों पर मौजूद थे।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सेना, एयरफोर्स और विदेश मंत्रालय ने सुबह 10:38 बजे प्रेस ब्रीफिंग की, जिसमें ऑपरेशन की पूरी जानकारी दी गई। कर्नल सोफिया ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर 1:05 से 1:30 बजे के बीच हुआ और इसमें किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। साथ ही भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में कोई हरकत की गई, तो पुनः कार्रवाई की जाएगी।

ऑपरेशन सिंदूर केवल पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने के लिए था, बल्कि यह पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देने का एक जरिया भी था कि भारत अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है और किसी भी आतंकवादी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 May 2025 By दैनिक जागरण

ऑपरेशन सिंदूर: पहलगाम में अपने प्रियजनों को खोने वाली बहनों को समर्पित की पक्तियाँ, सीएम साय ने कहा- "अब सुनो हमारा गर्जन, अपनी अंतिम सांस में…"

Raipur

इस हमले में आतंकियों ने धर्म और नाम पूछकर निहत्थे लोगों को गोलियों का शिकार बनाया। यह दिल दहला देने वाली घटना पूरे देश के लिए एक बड़ा आघात थी और इसके बाद से ही देशवासियों को मोदी सरकार से सख्त कार्रवाई की उम्मीद थी।

आखिरकार, भारत सरकार ने देर रात पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक के जरिए आतंक के खिलाफ जबर्दस्त एक्शन लिया। 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। इस कार्रवाई से केवल आतंकवादियों को एक मजबूत संदेश दिया गया, बल्कि देश भर में एक राहत की लहर दौड़ गई।

इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर अपनी भावनाओं का इज़हार किया। उन्होंने लिखा, "लिख चुके हैं फिर लिखेंगे बार-बार इतिहास में, होंगे शत्रु सदा विफल हमसे द्वन्द के प्रयास में। तुमने कहा 'मोदी को बोलो' मृत्यु के उपहास में, अब सुनो हमारा गर्जन अपनी अंतिम सांस में।" यह पंक्तियाँ उन्होंने पहलगाम में अपने प्रियजनों को खोने वाली हर बहन को समर्पित की। 

बता दें कि भारतीय सेना ने बुधवार रात लगभग डेढ़ बजे पाकिस्तान और पीओके के नौ आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इन ठिकानों में बहावलपुर, मुरीदके, मुजफ्फराबाद, कोटली, गुलपुर, भिंबर, चक अमरू और सियालकोट शामिल थे। इस हमले में लगभग 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है। एयरस्ट्राइक में आतंकवादी मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग भी मारे गए हैं। इस दौरान 900 से ज्यादा आतंकवादी इन ठिकानों पर मौजूद थे।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सेना, एयरफोर्स और विदेश मंत्रालय ने सुबह 10:38 बजे प्रेस ब्रीफिंग की, जिसमें ऑपरेशन की पूरी जानकारी दी गई। कर्नल सोफिया ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर 1:05 से 1:30 बजे के बीच हुआ और इसमें किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। साथ ही भारत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में कोई हरकत की गई, तो पुनः कार्रवाई की जाएगी।

ऑपरेशन सिंदूर केवल पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने के लिए था, बल्कि यह पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देने का एक जरिया भी था कि भारत अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है और किसी भी आतंकवादी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/681b1493add0d/article-19985

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.