बकरीद पर नमाज अदा कर मांगी गई अमन की दुआ, कोरबा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्व

Korba, CG

On

जिले में शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व बड़े ही धार्मिक उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने अल्लाह की बारगाह में सजदा करते हुए देश में अमन-शांति और तरक्की की दुआ मांगी।

शहर की प्रमुख इबादतगाहों – मरकजी ईदगाह, जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद, मस्जिद गरीब नवाज सहित कई स्थानों पर नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और मिलजुल कर त्यौहार मनाया।

कुर्बानी में झलकी पैगंबरों की मिसाल

इस अवसर पर हजरत इब्राहिम और हजरत इस्माइल की कुर्बानी को याद करते हुए बकरों की कुर्बानी दी गई। धार्मिक गुरुओं ने बताया कि यह पर्व त्याग, बलिदान और खुदा के प्रति समर्पण की भावना का प्रतीक है।

कब्रिस्तान में दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि

नमाज के बाद समुदाय के लोग कब्रिस्तानों में पहुंचे जहां उन्होंने दिवंगत परिजनों की कब्रों पर फातिहा पढ़ी और उनकी मग़फिरत की दुआ की। इस दौरान गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए भी विशेष पहल की गई।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। हेलीपैड स्थित ईदगाह सहित सभी प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न हुआ।

समय पर अदा हुई नमाज

नमाज अदा करने वाले प्रमुख स्थानों में शामिल रहे –
मरकजी ईदगाह (दुरपा रोड), जामा मस्जिद (पीएच रोड), मदीना मस्जिद (रानी रोड), मस्जिद गरीब नवाज (टी.पी. नगर), मस्जिद गौसे आजम (मुड़ापार), शाही नूरी मस्जिद (बुधवारी), खानकाह-ए-चिश्तिया (दादर), मदरसा रूमगरा (दर्री), नूरानी मस्जिद (कॉलियरी, एसईसीएल क्षेत्र) आदि। हर स्थान पर निर्धारित समय पर नमाज अदा की गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jun 2025 By Nitin Trivedi

बकरीद पर नमाज अदा कर मांगी गई अमन की दुआ, कोरबा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्व

Korba, CG

शहर की प्रमुख इबादतगाहों – मरकजी ईदगाह, जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद, मस्जिद गरीब नवाज सहित कई स्थानों पर नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और मिलजुल कर त्यौहार मनाया।

कुर्बानी में झलकी पैगंबरों की मिसाल

इस अवसर पर हजरत इब्राहिम और हजरत इस्माइल की कुर्बानी को याद करते हुए बकरों की कुर्बानी दी गई। धार्मिक गुरुओं ने बताया कि यह पर्व त्याग, बलिदान और खुदा के प्रति समर्पण की भावना का प्रतीक है।

कब्रिस्तान में दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि

नमाज के बाद समुदाय के लोग कब्रिस्तानों में पहुंचे जहां उन्होंने दिवंगत परिजनों की कब्रों पर फातिहा पढ़ी और उनकी मग़फिरत की दुआ की। इस दौरान गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए भी विशेष पहल की गई।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। हेलीपैड स्थित ईदगाह सहित सभी प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न हुआ।

समय पर अदा हुई नमाज

नमाज अदा करने वाले प्रमुख स्थानों में शामिल रहे –
मरकजी ईदगाह (दुरपा रोड), जामा मस्जिद (पीएच रोड), मदीना मस्जिद (रानी रोड), मस्जिद गरीब नवाज (टी.पी. नगर), मस्जिद गौसे आजम (मुड़ापार), शाही नूरी मस्जिद (बुधवारी), खानकाह-ए-चिश्तिया (दादर), मदरसा रूमगरा (दर्री), नूरानी मस्जिद (कॉलियरी, एसईसीएल क्षेत्र) आदि। हर स्थान पर निर्धारित समय पर नमाज अदा की गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/6844067ef1a2a/article-23497

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.