हाथी का कहर: रायगढ़ में तीन की मौत, मादा हाथी और शावक ने मचाया उत्पात

Raigarh, CG

लैलूंगा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गोसाईडीह और मोहनपुर सोमवार रात भय और मातम के साए में डूब गए, जब एक मादा हाथी अपने शावक के साथ गांव में घुस आई और भीषण तबाही मचा दी।

हाथी के हमले में एक मासूम बच्चा, एक महिला और एक पुरुष की दर्दनाक मौत हो गई

गोसाईडीह गांव में हाथी ने 3 साल के बच्चे को कई बार पटककर मौत के घाट उतार दिया, जिससे गांव में कोहराम मच गया। वहीं, मोहनपुर गांव में एक महिला को खेत में फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। हाथी यहीं नहीं रुके — उन्होंने एक कच्चे मकान को ध्वस्त कर दिया, जिसकी मलबे में दबकर एक ग्रामीण की भी मौत हो गई।

हाथियों के इस तांडव से गांव के कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। दीवारें गिरी हैं, घर उजड़ गए हैं और लोगों के दिलों में डर घर कर गया है। इस भीषण घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। वन विभाग की टीम सुबह घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया

मृतकों की पहचान – मासूम बच्चा अंगेकेला गांव का निवासी था, जबकि महिला और पुरुष मोहनपुर गांव के रहने वाले थे। वन विभाग ने फिलहाल गांव में निगरानी बढ़ा दी है और प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि गांवों के पास हाथियों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jul 2025 By दैनिक जागरण

हाथी का कहर: रायगढ़ में तीन की मौत, मादा हाथी और शावक ने मचाया उत्पात

Raigarh, CG

हाथी के हमले में एक मासूम बच्चा, एक महिला और एक पुरुष की दर्दनाक मौत हो गई

गोसाईडीह गांव में हाथी ने 3 साल के बच्चे को कई बार पटककर मौत के घाट उतार दिया, जिससे गांव में कोहराम मच गया। वहीं, मोहनपुर गांव में एक महिला को खेत में फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। हाथी यहीं नहीं रुके — उन्होंने एक कच्चे मकान को ध्वस्त कर दिया, जिसकी मलबे में दबकर एक ग्रामीण की भी मौत हो गई।

हाथियों के इस तांडव से गांव के कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। दीवारें गिरी हैं, घर उजड़ गए हैं और लोगों के दिलों में डर घर कर गया है। इस भीषण घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। वन विभाग की टीम सुबह घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया

मृतकों की पहचान – मासूम बच्चा अंगेकेला गांव का निवासी था, जबकि महिला और पुरुष मोहनपुर गांव के रहने वाले थे। वन विभाग ने फिलहाल गांव में निगरानी बढ़ा दी है और प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि गांवों के पास हाथियों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/68807b20c3b12/article-28536

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.